साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं: साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बदनावर।
आचार्यश्री उमेशमुनिजी मसा की शिष्या साध्वी निर्मलाजी का शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे स्थानक भवन में 75 वर्ष की आयु में देवलोकगमन हो गया। उनके देवलोकगमन की खबर मिलते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि स्वरूप समाजजनों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और बड़ी संख्या में स्थानक भवन पहुंचकर साध्वीजी के अंतिम दर्शन किए।
जयघोष के साथ निकाली डोल यात्रा
स्थानक भवन में अंतिम दर्शन के बाद शुक्रवार शाम साध्वी निर्मलाजी की डोल यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में जैन समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान ‘जय महावीर’, ‘जय उमेश’ और ‘जय जिनेंद्र’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
डोल यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागेश्वर मुक्ति धाम पहुंची। यहां स्थानकवासी जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष मुकेश विनायक्या, कमलेश संघवी, सुशील टच, पारस बोकडिया और महावीर चौधरी ने साध्वीजी को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर इंदौर से आए उनके सांसारिक परिजन भी मौजूद रहे।
20 साल से बदनावर में स्थिरवास
साध्वी निर्मलाजी पिछले करीब 20 वर्षों से बदनावर में स्थिरवास कर रही थीं। दीक्षा से पहले उन्होंने अंग्रेजी विषय में डबल एमए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। उन्होंने कुछ समय तक अध्यापन कार्य भी किया।
इसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हुए 13 मई 1994 को बामनिया में आचार्यश्री उमेशमुनिजी मसा के सानिध्य में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण की। दीक्षा के बाद वे साध्वी कौशल्याजी की शिष्या बनीं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!