वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा: जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे स्टेशन के फर्श पर अकेली बैठी 72 वर्षीय दृष्टिहीन वृद्धा सरोज बाई की सिसकियों ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। दोनों आंखों से दिखाई नहीं देने के कारण वह बेहद डरी और असहाय हालत में थीं। सूचना मिलने पर जीआरपी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी सुध ली और अब उन्हें जीवनभर के लिए सुरक्षित आश्रय मिल गया है।
सूचना मिलते ही पहुंची टीम
स्टेशन पर मौजूद जागरूक नागरिकों ने वृद्ध महिला के लावारिस हालत में बैठे होने की सूचना जीआरपी थाने को दी। थाना प्रभारी रश्मि पाटीदार के निर्देश पर उप निरीक्षक बन्नो सोलंकी, प्रधान आरक्षक राजीव त्रिपाठी और आरक्षक जितेंद्र पंवार मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम वृद्धा को सम्मानपूर्वक थाने लेकर आई। यहां उन्हें सबसे पहले पानी और भोजन कराया गया। खाना मिलने के बाद जब पुलिस ने उनके परिजनों और घर के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो सरोज बाई भावुक हो गईं।
‘मेरा इस दुनिया में कोई नहीं...’
वृद्धा ने पुलिस को बताया कि उनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं है। उनकी स्थिति देखकर पुलिस टीम ने केवल तत्काल मदद तक सीमित न रहते हुए स्थायी पुनर्वास का प्रयास शुरू किया।
उप निरीक्षक बन्नो सोलंकी ने समाजसेवी संस्था प्रीयु फाउंडेशन के संचालक अजय नागदा से संपर्क किया। सूचना मिलते ही अजय नागदा अपने साथियों सुधीर सीटोके, प्रदीप खैरात (भाऊ साहब) और पवन चौहान के साथ जीआरपी थाने पहुंचे।
करुणावान सेवाश्रम बना नया ठिकाना
आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयास से सरोज बाई को करुणावान सेवाश्रम में आश्रय दिलाया गया। अब वह यहीं सुरक्षित वातावरण में रहेंगी।
आश्रम में उनके रहने, भोजन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जिम्मेदारी उठाई जाएगी। जीआरपी और प्रीयु फाउंडेशन की इस पहल ने एक बेसहारा वृद्ध महिला को न सिर्फ तत्काल सहारा दिया, बल्कि उनके लिए सुरक्षित भविष्य का रास्ता भी तैयार किया।
संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!