पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 82 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में अलग-अलग जिलों में पदस्थ निरीक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण स्कूल, नारकोटिक्स विंग, एसटीएफ और अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला सूची में इंदौर नगर और इंदौर ग्रामीण से जुड़े अधिकारियों के साथ ही दूसरे जिलों से इंदौर आने वाले निरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार जिला इंदौर नगर में पदस्थ विकास शर्मा को नारकोटिक्स विंग इंदौर भेजा गया है। वहीं अनिल गौतम को जिला इंदौर नगर से पीटीएस इंदौर पदस्थ किया गया है। इंदौर ग्रामीण में पदस्थ योगेन्द्र सिंह सोजतिया को एसटीएफ मुख्यालय भोपाल और अनिल तावरे को भी इंदौर ग्रामीण से एसटीएफ मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।
इसके अलावा दूसरे जिलों से कई निरीक्षकों की पदस्थापना इंदौर में की गई है। अजिम टोप्पो को जिला शाजापुर से पीटीएस इंदौर, अशफाक खान को जिला झाबुआ से पीटीएस इंदौर, अशोक लाहरी को जिला धार से पीटीएस इंदौर और राजेन्द्र कुमार सिरसाट को जिला खरगोन से पीटीएस इंदौर भेजा गया है।
इस तरह इंदौर की वर्तमान पदस्थापना से चार निरीक्षकों का तबादला हुआ है, जबकि दूसरे जिलों से चार निरीक्षक पीटीएस इंदौर भेजे गए हैं। वहीं विकास शर्मा की पदस्थापना इंदौर नगर से नारकोटिक्स विंग इंदौर और अनिल गौतम की पीटीएस इंदौर में की गई है।
तबादला सूची में कई निरीक्षकों को एसटीएफ मुख्यालय भोपाल और राज्य साइबर मुख्यालय भोपाल में भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस मुख्यालय के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!