पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला: 15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए बनाए गए आवासों में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। अमलतास परिसर में आवंटित फ्लैटों का इस्तेमाल रहने के बजाय दुकान, मवेशी पालने और किराये पर देने के लिए किया जा रहा था।
शिकायतों और निरीक्षण के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 आवासीय इकाइयों को सील कर दिया।
फ्लैटों में चल रही थीं दुकानें
निरीक्षण के दौरान कई आवासीय इकाइयों में आवास के बजाय दुकानें संचालित मिलीं। कुछ फ्लैटों में मवेशी पालकर उन्हें तबेले की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं, कुछ हितग्राहियों ने आवास किराये पर देकर दूसरे लोगों को वहां गतिविधियां संचालित करने की अनुमति दे रखी थी।
कार्रवाई के दौरान दुकानों में रखा सामान भी जब्त किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकानों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
1.80 लाख रुपए की राशि भी नहीं की जमा
जांच के दौरान कुछ हितग्राहियों की ओर से आवास की बकाया राशि जमा नहीं करने का मामला भी सामने आया। संबंधित हितग्राहियों ने शुरुआत में 20 हजार रुपए जमा किए थे, लेकिन शेष 1.80 लाख रुपए अब तक जमा नहीं किए।
निगम ने ऐसे हितग्राहियों को 15 दिन का समय दिया है। इस अवधि में बकाया राशि जमा कर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर आवास खाली करवाकर आवंटन निरस्त किया जा सकता है।
मुनादी कर दी चेतावनी
निगम की टीम ने मौके पर मुनादी कर बकायादार हितग्राहियों को चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि तय समय सीमा में राशि जमा नहीं करने पर पहले जमा की गई राशि राजसात कर आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद पात्र हितग्राही को आवास आवंटित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!