रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़: वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर इलाके में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर युवती का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में युवती ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर फोटो और वीडियो शूट करती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवती की पहचान और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
वाहनों के आगे लेटकर कराया शूट
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो विजयनगर क्षेत्र के पास का है। वीडियो में प्रकृति गौर नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सड़क पर वाहनों के सामने जाकर लेटती दिखाई दे रही है। इस दौरान वह जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल फोटो और वीडियो शूट के लिए करती नजर आ रही है।
वीडियो में ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के रुकने के दौरान युवती सड़क पर पहुंचती है और वाहनों के आगे लेटकर शूट कराती है। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी दिखाई दे रही है।
पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर इस तरह वीडियो बनाना गलत है और इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होता है।
पुलिस युवती की पहचान और वीडियो की वास्तविकता की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स
जानकारी के मुताबिक प्रकृति गौर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और उनके करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो को लेकर अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!