आयशर ने बाइक सवार को रौंदा: पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक मोपेड से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आए आयशर वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मोपेड आयशर के नीचे फंस गई और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
कंपनी से घर लौट रहा था युवक
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान धर्मेंद्र उइके, निवासी चितावद के रूप में हुई है। वह उद्योग नगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। शुक्रवार करीब 3 बजे वह मोपेड से अपने घर के लिए निकला था।
इसी दौरान पीछे से आए आयशर वाहन ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र वाहन के नीचे फंस गया और आयशर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आयशर को जब्त कर लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क शुरू कर दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और हादसे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!