तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल: दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
लखनऊ में बैंक मैनेजर महिला, उसकी ननद और पति की मौत के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मानस बाजपेयी ने वारदात से पहले करीब दो दिन तक पत्नी दिव्या मिश्रा की रैकी की थी। इसके बाद करीब 30 मिनट के भीतर पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।
जांच में वारदात के पीछे दो प्रमुख वजहें सामने आने की बात कही जा रही है। पहली, तलाक के मामले में दिव्या द्वारा पति से करीब डेढ़ करोड़ रुपए एलिमनी की मांग। दूसरी, दिव्या का मानस की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रही बहन शीबा के साथ रहने को तैयार नहीं होना।
फैमिली कोर्ट की सुनवाई के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले की सुनवाई हुई थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच एलिमनी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मानस ने कथित तौर पर पत्नी, बहन की हत्या और खुदकुशी की साजिश रची। जांच में उसके तीन पिस्तौल खरीदने की बात भी सामने आई है।
बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से दिव्या केआईसीआई बैंक पहुंचा। फोन कर उसे बाहर बुलाया। दोनों के बीच विवाद और मारपीट के बाद मानस ने दिव्या के चेहरे के पास से गोली चला दी। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
इसके बाद मानस ऑटो से करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद कर टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाई और फिर बहन शीबा के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
9 साल पहले हुई थी लव मैरिज
दिव्या और मानस ने करीब 9 साल पहले लव मैरिज की थी। दिव्या, यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं। प्रज्ञा ने मानस के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, हथियारों की खरीद और तलाक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!