पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र: चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंडला।
शहर के सांदीपनि विद्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रतिबंधित सामग्री की जांच के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र के बैग से छह राउंड वाली देसी पिस्टल बरामद हुई। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची निवास पुलिस ने पिस्टल जब्त कर छात्र से पूछताछ शुरू की।
चार महीने पहले मिली थी पिस्टल
पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि यह पिस्टल उसे करीब चार महीने पहले रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम ने दी थी। छात्र के मुताबिक पिस्टल पुरानी थी और उसमें जंग लग गया था। वह इसे रंग करवाने के लिए स्कूल लेकर आया था।
छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहित मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित फिलहाल जबलपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसके पास कहां से आई और उसने नाबालिग छात्र को इसे क्यों दिया।
आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के मुताबिक, मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि छात्र को हथियार देने के पीछे आरोपी की क्या मंशा थी।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!