नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी: ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क की जांच कर रही राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल फोन में तीनों आरोपियों की आईडी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने राहुल निबोला, सोमप्रित शिंदे और धर्मेंद्र उर्फ धम्मू खिची को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत से तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
तीनों पर ऑनलाइन सट्टे में शामिल होने का आरोप
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निबोला निवासी राजेंद्र नगर, सोमप्रित शिंदे और धर्मेंद्र उर्फ धम्मू खिची निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों ऑनलाइन सट्टे के कारोबार से जुड़े हुए थे।
जांच के दौरान नाना पटवारी के मोबाइल में तीनों की आईडी मिलने के बाद पुलिस ने उनके संपर्कों और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क की जानकारी जुटाना शुरू किया। पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि तीनों की भूमिका क्या थी और वे किस स्तर पर सट्टे के नेटवर्क से जुड़े थे।
एक आरोपी पर पहले से मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू खिची के खिलाफ पहले से सट्टे का एक मामला दर्ज है। पुलिस अब पुराने मामले और वर्तमान नेटवर्क के बीच भी कड़ियां तलाश रही है।
अब तक करीब एक दर्जन गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे से जुड़े इस मामले में अब तक करीब एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नाना पटवारी भी इस मामले में आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है।
अन्नपूर्णा का सटोरिया बताया गया मुख्य आरोपी
जांच में अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाले एक सटोरिए को मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
अब राजेंद्र नगर पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का फोकस ऑनलाइन सट्टे के पूरे नेटवर्क, आरोपियों की भूमिका और नाना पटवारी से उनके संपर्क की कड़ियों को जोड़ने पर है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!