छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज: भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छात्र संघ चुनाव के लिए विभिन्न जिलों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।
बजाज को इंदौर की जिम्मेदारी
जारी सूची के मुताबिक भोपाल की जिम्मेदारी प्रकाश चौकसे और इंदौर की जिम्मेदारी अमन बजाज को सौंपी गई है। वहीं ग्वालियर के लिए हेमन्त कशाना को प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस ने कई जिलों को समूह के रूप में जोड़कर भी प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर के लिए मंजुल त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ की जिम्मेदारी अक्षय दुबे को दी गई है।
शहडोल, उमरिया और अनूपपुर के प्रभारी अजय यादव होंगे। जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के लिए विजय रजक को जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल में मयूर जायसवाल, भिंड, मुरैना और श्योपुर में सचिन द्विवेदी, जबकि रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा में अर्पित उपाध्याय चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया की जिम्मेदारी सारथ यादव को सौंपी गई है। वहीं धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर के प्रभारी दीपक डंडीर होंगे।
उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच के लिए डॉ. विजय बोडाना को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों से आगामी छात्र संघ चुनाव में पार्टी से संबंधित छात्रों को पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराने और अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने की अपेक्षा की है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने छात्र संघ चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियों को गति देने की शुरुआत कर दी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!