मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस: बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर/महू।
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (कोपरगांव) से 51 यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं को लेकर महेश्वर दर्शन के लिए जा रही बस जाम घाट में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। घाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होकर ढलान की ओर बढ़ने लगी और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के दौरान बस में 51 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी महाराष्ट्र के कोपरगांव की यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। छात्र-छात्राओं का दल शैक्षणिक भ्रमण पर निकला था। दल ने पहले ओंकारेश्वर और आईआईटी इंदौर का दौरा किया था। इसके बाद सभी महेश्वर दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
अचानक फेल हुए बस के ब्रेक
महेश्वर जाते समय बस जैसे ही जाम घाट के खतरनाक हिस्से में पहुंची, अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। घाट पर ढलान और घुमावदार रास्ते के बीच ब्रेक फेल होने से बस के अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बस एक ओर झुकने लगी, जिससे उसमें बैठे छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई।
ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा
स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने घबराने के बजाय हिम्मत और सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया। उसने समय रहते बस को मोड़कर सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। ड्राइवर की तत्परता से बस खाई में जाने से बच गई और 51 विद्यार्थियों की जान खतरे में पड़ने से बच गई।
बस रुकने के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। जाम घाट जैसे संवेदनशील मार्ग पर हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर वाहनों की फिटनेस और पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!