‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’: ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देपालपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर छात्र और प्राचार्य के बीच विवाद सामने आया है। सर्टिफिकेट नहीं मिलने पर एक छात्र ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद छात्र और स्कूल की प्राचार्य के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सामने आने से मामला गरमा गया। शिकायत और विवाद के बाद प्राचार्य सपना भदौरिया का देवास ट्रांसफर कर दिया गया है।
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बढ़ा विवाद
छात्र का आरोप है कि वह माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए कई दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहा था, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
छात्र के मुताबिक, शिकायत के बाद प्राचार्य से हुई कथित बातचीत में उसे शिकायत वापस लेने के लिए कहा गया। शिकायत वापस नहीं लेने की स्थिति में सर्टिफिकेट 21 दिन बाद देने की बात कहे जाने का भी छात्र ने दावा किया है।
कथित ऑडियो में प्राचार्य की ओर से छात्र से यह कहते हुए सुनाई देने का दावा किया गया है कि, “तूने सीएम हेल्पलाइन लगाई है तो क्या यहां मुख्यमंत्री ढूंढने आएगा?” हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
आयुक्त के आदेश पर देवास ट्रांसफर
मामले में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा ने बताया कि आयुक्त के आदेश पर प्राचार्य सपना भदौरिया का देवास ट्रांसफर किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुई इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अभाविप ने स्कूल में किया प्रदर्शन
मामले को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप ) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई, मामले की निष्पक्ष जांच और छात्र को जल्द माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन से पहले विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ताला तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और विरोध प्रदर्शन किया।
वेतन निकालने को लेकर भी आरोप
प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर 36 दिनों का वेतन क्लर्क के हस्ताक्षर के बिना निकालने का भी आरोप लगाया। संगठन ने इस मामले की भी जांच की मांग की है।
फिलहाल प्राचार्य के ट्रांसफर के बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट से जुड़े विवाद और लगाए गए अन्य आरोपों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!