साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी: सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतना नगर निगम के इंजीनियर को भारी पड़ गया। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जोन-9 में पदस्थ सब इंजीनियर एवं प्रभारी सहायक इंजीनियर (जलप्रदाय) शिवराज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में निगम ने इंजीनियर लालराम मेहरा को बर्खास्त कर दिया है।
साफ पानी की शिकायत पर नहीं किया निरीक्षण
निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 21 अगस्त को जोन-9 के निरीक्षण के दौरान बंबई की चाल, न्यू देवास रोड के रहवासियों ने घरेलू पेयजल कनेक्शन के जरिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की शिकायत की थी।
जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित शिकायत पर न तो मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया और न ही समस्या के निराकरण के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई की गई। इसे निगम कमिश्नर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना माना।
पदीय दायित्व में लापरवाही का आरोप
शिवराज यादव जोन-9 में जलप्रदाय व्यवस्था के प्रभारी थे। उन पर रहवासियों की पेयजल संबंधी शिकायत को समय पर नहीं सुलझाने, मौका निरीक्षण नहीं करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद शिकायतों के त्वरित निराकरण में रुचि नहीं लेने का आरोप है।
निगम ने इसे पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।
ट्रेंचिंग ग्राउंड रहेगा निलंबन अवधि का मुख्यालय
निलंबन अवधि में शिवराज यादव का मुख्यालय ट्रेंचिंग ग्राउंड निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार निलंबन भत्ता मिलेगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड के प्रभारी अधिकारी को उनकी नियमित उपस्थिति और नियंत्रण की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
लालराम मेहरा भी बर्खास्त
नगर निगम कमिश्नर ने एक अन्य कार्रवाई में इंजीनियर लालराम मेहरा को बर्खास्त कर दिया है। निगम के अनुसार, उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर सामने आई लापरवाही को कार्रवाई का आधार बनाया गया है।
शिकायतों के त्वरित समाधान पर निगम का फोकस
राज्य शासन ने 7 अगस्त 2026 से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 शुरू किया है। अभियान के तहत अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने, समस्याओं का मौके पर निरीक्षण करने और शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!