पटवारी के बयान से गरमाई सियासत: सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर-चंबल अंचल के दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला। ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने सिंधिया परिवार का नाम लिए बिना उसके राजनीतिक इतिहास पर तंज कसा।
उन्होंने कहा कि ग्वालियर से भाजपा में गए नेताओं के चरित्र के बारे में सभी जानते हैं। उन्होंने इशारों में कहा कि ‘एक पिस्टल कहां गई थी, यह भी सबको पता है।’ पटवारी ने कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादा बात करना उनके स्तर को छोटा करना होगा।
कैलारस शुगर मिल को लेकर सरकार पर सवाल
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बयान पर पलटवार करते हुए पटवारी ने कैलारस शुगर मिल को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 25 साल से मिल शुरू करने का सिर्फ झांसा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री खुद सात बार मिल शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मिल अब तक बंद पड़ी है।
पटवारी ने कहा कि एदल सिंह कंसाना और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे बड़े नेता कैलारस क्षेत्र से आते हैं। इसके बावजूद किसानों की इस महत्वपूर्ण मांग का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय अपने साथियों के साथ सात दिन से मिल शुरू कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की ओर से किसानों की मांग पर कोई गंभीर पहल नहीं की जा रही।
राष्ट्रगीत विवाद पर भाजपा को घेरा
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर चल रहे विवाद पर भी पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का काम विवाद खड़ा कर देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटना है।
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा से देशभक्ति का प्रमाण लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आजादी के आंदोलन में संघ और भाजपा की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस वही करेगी जो संविधान में लिखा है।
बालाघाट की घटनाओं पर स्वास्थ्य विभाग को घेरा
बालाघाट में बच्चों की लगातार मौतों के मामले पर चिंता जताते हुए पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का कैंसर फैल चुका है।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे हैं। कांग्रेस ने सरकार को पत्र लिखकर मामले में तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्वालियर में पटवारी के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सिंधिया परिवार, कैलारस शुगर मिल, राष्ट्रगीत विवाद और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!