फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल: टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड स्थित जीएनटी टिम्बर मार्केट में लकड़ी परिवहन से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शुक्रवार को राज्य स्तरीय वन विभाग के उड़न दस्ते ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बबूल की लकड़ी से भरे दो वाहनों को पकड़ा।
जांच के दौरान एक वाहन के चालक के पास परिवहन टीपी नहीं मिली, जबकि दूसरे वाहन में पेश की गई महाराष्ट्र के जलगांव की टीपी को जांच में फर्जी पाया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर नवरत्न बाग स्थित वन विभाग कार्यालय भेज दिया गया।
महाराष्ट्र की टीपी स्कैन कर बनाई!
धार रोड की ओर से आ रहे दोनों वाहनों को टीम ने रोककर दस्तावेजों की जांच की। दोनों में बबूल की लकड़ी भरी थी। एक चालक परिवहन टीपी पेश नहीं कर सका। दूसरे वाहन में महाराष्ट्र के जलगांव की टीपी दिखाई गई, लेकिन दस्तावेज की जांच में टीम ने इसे स्कैन कर तैयार की गई फर्जी टीपी बताया।
इसके बाद टीम ने टिम्बर मार्केट की जालाराम इंटरप्राइजेस की आरा मशीन की भी जांच की। करीब दो घंटे तक दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगालने के बाद मशीन को सील कर दिया गया।
कई राज्यों की टीपी जांच के घेरे में
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मध्यप्रदेश के जंगलों से काटी गई लकड़ी को महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की टीपी के जरिए परिवहन किया जा रहा है। लकड़ी मंडी में एक ही टीपी पर अलग-अलग वाहनों से लकड़ी लाए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
टीम अब अलग-अलग राज्यों की टीपी के जरिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से लकड़ी परिवहन किए जाने की शिकायतों की भी जांच कर रही है।
स्थानीय अमले को नहीं थी जानकारी
कार्रवाई की खास बात यह रही कि स्थानीय वन अमले को कार्रवाई की पूर्व जानकारी नहीं दी गई। राज्य स्तरीय टीम अपने साथ उज्जैन और देवास के वन कर्मचारियों को लेकर पहुंची थी।
बताया जा रहा है कि फर्जी टीपी और अवैध लकड़ी परिवहन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला राज्य स्तर तक पहुंचा। अब जब्त वाहनों और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!