खबर
Top News

जमीन हड़पने की बड़ी साजिश का खुलासा: डेढ़ करोड़ के प्लॉट पर फर्जीवाड़ा; दृष्टिहीन महिला के नाम से रजिस्ट्री, नकली वकील सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 11:55 am
शेयर करें:
जमीन हड़पने की बड़ी साजिश का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में जमीन हड़पने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए के प्लॉट पर कब्जा करने के लिए दृष्टिहीन महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। मामले में खुद को वकील बताने वाले युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

धोखाधड़ी का गंभीर नेटवर्क
द्वारकापुरी क्षेत्र में सामने आए इस फर्जीवाड़े ने रियल एस्टेट से जुड़े धोखाधड़ी के गंभीर नेटवर्क की ओर इशारा किया है। ऋषि नगर निवासी सौरभ राठौर के अनुसार, संबंधित भूखंड पर पिछले 25 वर्षों से उनके तीन मकान बने हुए हैं, जिनसे उन्हें नियमित किराया मिलता रहा है। हाल ही में उन्होंने एक बिल्डर के साथ मिलकर नए निर्माण कार्य की शुरुआत की थी।

फर्जी दस्तावेज पेश किए
इसी दौरान राजेंद्र राठौर नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंचा और खुद को प्लॉट का मालिक बताते हुए फर्जी दस्तावेज पेश किए। इसके बाद उसने निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की और सौरभ राठौर से लाखों रुपए की मांग की। साथ ही झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी गईं।

पूरे खेल का मास्टरमाइंड प्रेम प्रजापत
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड प्रेम प्रजापत है, जो खुद को वकील बताता था। जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम ने राजेंद्र राठौर (ई-रिक्शा चालक) को फर्जी तरीके से प्लॉट का मालिक बना दिया। इसके लिए प्रेम ने तब्बू उर्फ तबरेज और शहनवाज बी के नाम से नकली दस्तावेज तैयार करवाए।

केवल दसवीं पास है
पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रजापत महज 10वीं पास है, लेकिन वह वकीलों की वेशभूषा पहनकर लोगों को भ्रमित करता था। द्वारकापुरी थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रजापत और राजेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में सहयोग देने वाले अन्य लोगों की भी जांच जारी है।

दृष्टिहीन महिला को बनाया मोहरा
जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा शहनवाज बी को लेकर हुआ, जो एक दृष्टिहीन महिला है और बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रही है। पुलिस को महिला के बेटे ने बताया कि तबरेज नाम का युवक 20 हजार रुपए देकर कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान ले गया था। महिला को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उसके नाम से करोड़ों की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं। पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बनाया है।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
पूछताछ में यह भी सामने आया कि तबरेज ही इस गिरोह को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता था। वह फिलहाल फरार है। उसने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अन्य संदिग्ध भी रडार पर
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में तबरेज के साले नौशाद सहित कॉलोनी से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी संपत्ति के लेन-देन से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच अवश्य करनी चाहिए।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 8 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 9 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 9 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 9 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 10 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 10 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 10 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 10 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 10 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 11 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 11 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 11 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 11 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 11 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!