एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से उड़ाए इतने लाख: दो लोगों के साथ साइबर फ्रॉड; एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एपीके फाइल के जरिए ऑनलाइन ठगी के दो मामलों का खुलासा हुआ है। चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग लोगों के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी गई।
फाइल डाउनलोड व ओपन करने के बाद दोनों के बैंक खातों से करीब 1-1 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत के आधार पर चंदन नगर पुलिस ने दोनों मामलों में बुधवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस फिलहाल यह पता लगा रही है कि फाइल किसने भेजी, बैंक खातों में रकम किसके जरिए पहुंची और ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
काम के दौरान आई फाइल, कुछ देर बाद खाते से निकले 99 हजार
पहला मामला ताप्ती परिसर निवासी हरविंदर सिंह से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, हरविंदर ने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को काम के दौरान उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल आई थी।
उन्होंने फाइल को ओपन कर दिया। इसके बाद उनके मुताबिक मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। कुछ समय बाद उन्हें बैंक से मैसेज मिला कि उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99 हजार रुपए डेबिट हो गए हैं।
शिकायत के अनुसार, यह रकम मुस्तफा अली के यूपीआई अकाउंट में ट्रांसफर हुई। हरविंदर ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद चंदन नगर पुलिस ने मुस्तफा अली के खिलाफ केस दर्ज किया।
दूसरे मामले में भी फाइल से करीब 1 लाख की ठगी
इसी तरह का दूसरा मामला वर्धमान नगर निवासी नीरज चौहान के साथ सामने आया। नीरज के मुताबिक, उनके मोबाइल पर भी एक एपीके फाइल भेजी गई थी।
उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली। इसके बाद उनके मोबाइल में परेशानी शुरू हो गई और बैंक खाते से करीब 1 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए।
नीरज ने पुलिस को बताया कि रकम नीरज नाम के ही एक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने संबंधित खाते और लेनदेन की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में सामने आएगा फाइल का स्रोत
दोनों मामलों में पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, यूपीआई अकाउंट, मोबाइल नंबर और एपीके फाइल के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।
जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि फाइल किस माध्यम से भेजी गई और इसके जरिए मोबाइल या बैंकिंग जानकारी तक किस तरह पहुंच बनाई गई।
साइबर ठगी से बचने के लिए फाइल से रहें सावधान
एपीके फाइल एंड्रॉयड ऐप इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल होती है। अनजान नंबर, वॉट्सऐप या अन्य माध्यमों से भेजी गई एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करना जोखिम भरा हो सकता है।
अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करने के बजाय उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

इस फॉर्म से हटा अतिरिक्त घोषणा-पत्र:अब इस साल की वोटर लिस्ट में माता-पिता का नाम बताने की जरूरत नहीं

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!