शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी: महिला समेत पांच आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार; 1.73 लाख का सामान बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सेंधवा।
शादी के नाम पर भरोसा जीतकर नकदी और चांदी के आभूषण हड़पने वाले गिरोह का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बालसमुद पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 43 हजार रुपए नकद, बाइक और तीन मोबाइल समेत करीब 1.73 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी कर रही है।
शादी का झांसा देकर हड़पी नकदी और चांदी
मामला नागलवाड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उससे 2.25 लाख रुपए नकद और चांदी के आभूषण ठग लिए। शिकायत मिलते ही बालसमुद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मिले सुरागों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में सिंगालाल (40), अरुण बामने (26), राकेश चौहान (34), कालू परमार (28) और कावेरीबाई (23) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों और ठगी के पुराने मामलों की जानकारी जुटा रही है।
43 हजार नकद, बाइक और मोबाइल बरामद
बालसमुद चौकी प्रभारी एएसआई संजय शर्मा के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपए नकद, करीब 1 लाख रुपए कीमत की बिना नंबर की बाइक और करीब 30 हजार रुपए कीमत के तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.73 लाख रुपए है। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!