खजराना गणेश मंदिर की दुकान के लड्डू निकले कीड़ेयुक्त सील की: तहसीलदार ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना मंदिर परिसर की दुकान के लड्डू देवगुराड़िया क्षेत्र की धमनाई पंचायत के ग्राम सोनगुराड़िया के माध्यमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को बांटे गए, जिनमें कीड़े निकले। इस पर जमकर हंगामा मचा।
बाद में तहसीलदार योगेश मेश्राम व खाद्य दल ने खजराना पहुंचकर दुकान को सील कर दिया। संचालक योगेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
हुआ ये कि स्वतंत्रता दिवस पर माध्यमिक स्कूल में झंडावंदन के बाद जब बच्चों ने जैसे ही लड्डू खाने चाहे, उनमें कीड़े दिखे। बच्चों ने तुरंत स्कूल के कर्मचारियों को बताया। उन्होंने तुरंत लड्डू रखवाए। पता चला कि कई और बच्चों को दिए गए लड्डू भी चेक किए तो पता चला कि करीब तीन-चार बच्चों को दिए लड्डुओं में भी कीड़े निकले।
सूचना पर तहसीलदार योगेश मेश्राम पहुंचे और लड्डू वितरण रोक दिया और जब्त कर लिए। फिर सरपंच सीताराम चौहान को बुलवाया गया, जिन्होंने बताया कि लड्डू खजराना गणेश मंदिर परिसर की दुकान क्र. 43 के संचालक योगेश शर्मा के यहां से बुलवाए गए थे।
इस पर तहसीलदार ने खाद्य विभाग को सूचना दी और सभी खजराना मंदिर परिसर पहुंचे, जहां दुकान और पीछे बने गोडाउन, जिसमें बड़ी मात्रा में लड्डू रखे थे उसे सील कर दिया। मामले में आगे कार्रवाई जारी है। दुकान संचालक योगेश शर्मा पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!