खबर
Top News

एम्स में चूहों का आतंक: एनआईसीयू वार्ड तक पहुंचे; 20 नवजात है भर्ती, 3 दिन में 25 से ज्यादा मृत मिले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 1:47 pm
शेयर करें:
एम्स में चूहों का आतंक

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के एम्स अस्पताल में इन दिनों चूहों की बढ़ती मौजूदगी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम के डक्ट में पनपे चूहे अब वार्ड, कॉरिडोर और यहां तक कि एनआईसीयू तक पहुंच चुके हैं। पिछले तीन दिनों में अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों से 25 से अधिक मृत चूहे मिलने की पुष्टि हुई है।

चूहों के कारण हो चुकी है दो नवजातों की मौत
यह स्थिति इसलिए और संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि बीते साल इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कारण दो नवजातों की मौत हो चुकी है, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

AC डक्ट बना चूहों का ठिकाना
जानकारी के अनुसार, एम्स भोपाल में लगे सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम के डक्ट में लंबे समय से चूहों का बसेरा बना हुआ है। अब तक पेस्ट कंट्रोल केवल वार्ड और निचले हिस्सों तक सीमित रहा, जिससे डक्ट के भीतर उनकी संख्या लगातार बढ़ती गई।

अप्रैल की शुरुआत में एसी मेंटेनेंस के दौरान जब तकनीकी टीम ने डक्ट की जांच की, तो बड़ी संख्या में चूहों की मौजूदगी सामने आई। इसके बाद प्रबंधन ने डक्ट के अंदर भी पेस्ट कंट्रोल कराने का निर्णय लिया।

पेस्ट कंट्रोल के बाद बढ़ी मुश्किल
तीन दिन तक चले पेस्ट कंट्रोल अभियान के बाद एक नई समस्या सामने आई। दवा के असर से चूहे डक्ट से बाहर निकलकर वार्ड और कॉरिडोर में आने लगे। इसी दौरान बड़ी संख्या में उनकी मौत भी हुई।

सफाई कर्मचारियों को तीन दिनों में 25 से ज्यादा मृत चूहे विभिन्न संवेदनशील स्थानों से मिले हैं। इससे अस्पताल के वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

एनआईसीयू में सबसे ज्यादा खतरा
एम्स के एनआईसीयू में फिलहाल करीब 20 नवजात भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यहां भी चूहों की आवाजाही देखी जा रही है, जो बेहद चिंताजनक है। शिशु रोग विभाग के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चूहे एनआईसीयू में घूमते नजर आते हैं और कुछ समय बाद मर जाते हैं।

इससे नवजातों को काटने का खतरा तो है ही, साथ ही संक्रमण का जोखिम भी काफी अधिक हो जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि कोई गंभीर घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी मेडिकल स्टाफ पर आ सकती है, जबकि इस समस्या से प्रबंधन को कई बार अवगत कराया जा चुका है।

संक्रमण का बड़ा खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, चूहों के शरीर, बाल, पैरों और मल-मूत्र में कई खतरनाक बैक्टीरिया और रोगजनक होते हैं। ये संक्रमण फैलाने में सक्षम होते हैं। एनआईसीयू में भर्ती नवजात पहले से ही कमजोर होते हैं, ऐसे में मामूली संक्रमण भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

प्रबंधन का पक्ष
एम्स प्रबंधन का कहना है कि वायरल वीडियो पेस्ट कंट्रोल के दौरान का है। उनके मुताबिक, दवा के असर से चूहे बाहर निकलते हैं और कुछ समय बाद मर जाते हैं। प्रबंधन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया प्रशिक्षित टीम की निगरानी में की जा रही है। मृत चूहों को तुरंत हटाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों को साफ किया जा रहा है।

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
इंदौर के एमवाय अस्पताल में 31 अगस्त-1 सितंबर 2025 की रात के एनआईसीयू में चूहों ने दो नवजातों को काट लिया था, जिनकी बाद में मौत हो गई थी। यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा, जहां इसे गंभीर लापरवाही माना गया और एक डॉक्टर सहित 8 लोगों को सस्पेंड किया गया था।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 15 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 15 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 16 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 16 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 17 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 17 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 17 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 17 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 18 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 18 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 18 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 18 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 18 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 18 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 18 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 18 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 19 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!