ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर की मेहरबानी: बीवीजी कंपनी को किया करोड़ों का भुगतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो महीने से कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया गया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव (एमवायएच) की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था सीधे तौर पर अंधेर नगरी-चौपट राजा की तर्ज पर चल रही है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हैं क्योंकि जिस बीवीजी कंपनी को प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों से गंभीर लापरवाहियों के चलते ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है, उसे ही एमवाय जैसे संवेदनशील अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई। ताज्जुब है इस विवादित कंपनी को प्रति माह लगभग 1.50 करोड़ रुपए भुगतान किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर न सफाई है न सुरक्षा।
सूत्रों से मिली जानकारी ने इस मामले में और सनसनी फैला दी है। खबर है अस्पताल की सुरक्षा में तैनात बाउंसरों और अन्य कर्मचारियों को बीते दो महीनों से वेतन नहीं मिला है। आर्थिक शोषण का शिकार कर्मचारी अब काम छोड़ने की कगार पर हैं, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था किसी भी वक्त पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है। वहीं, बीते तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग प्रशासन ने खानापूर्ति कर कंपनी पर 25 हजार और 50 हजार रुपए के दो जुर्माने ठोंके हैं, लेकिन करोड़ों के टेंडर वाली कंपनी के लिए यह कार्रवाई ऊंट के मुंह में जीरे जैसी साबित हो रही है।
प्रशासनिक स्तर पर इस मेहरबानी के पीछे साठगांठ साफ नजर आती है। डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन भोपाल ने दिसंबर में स्पष्ट निर्देश दिए थे बीवीजी को 2018-19 के दागदार रिकॉर्ड के कारण विदिशा, दतिया, शहडोल, सागर और ग्वालियर से हटाया जा चुका है, अतः दोबारा नियुक्त न किया जाए।
इसके बावजूद भोपाल के जिम्मेदारों ने इस निर्देश को रद्दी की टोकरी में डालकर कंपनी को दोबारा काम सौंप दिया। वर्तमान में अस्पताल परिसर में कचरे के ढेर लगे हैं और कई सुरक्षाकर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं है।
सवाल है क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या हड़ताल का इंतजार कर रहा है या इस ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिल रहे संरक्षण की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी?
संबंधित समाचार

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!