खबर
Top News

गौराकुंड पर लटकेंगे खट्टू-निखट्टू: रंगों की फुलझड़ियां राजनीति के संग; बुरा न मानो होली है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 मार्च 2026, 4:42 pm
शेयर करें:
गौराकुंड पर लटकेंगे खट्टू-निखट्टू

नेता, विधायक से लेकर मंत्री-संतरी तक के बने कार्टून, साथ में तीखे कटाक्ष भी

पुराने इंदौर में आज भी निभाई जा रही है होली की पुरानी रिवायत

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहले ये काम दीवार पर नील से लिखकर किया जाता था। बाकायदा पेंटर बुलवाकर इलाके के नामचीनों को उपाधि दी जाती थी। अब फ्लैक्स-पोस्टर का जमाना है। लिहाजा गौराकुंड चौराहा पर ये कार्टून प्रदर्शनी लग रही है, जिसमें शहर के बड़े नेता, विधायक, सांसद, मंत्री से लेकर संतरी तक शामिल किए गए हैं। इस पोस्टर प्रदर्शनी को नाम दिया है- ‘शहर के खट्टू-निखट्टू’। कार्टून प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार दोपहर शहर के सबसे बड़े हुरियारे और हम सबके गुरु पंडित सत्यनारायण सत्तन करेंगे।

साथ में होंगे भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा। इस प्रदर्शनी को हर बार गोरकुण्ड निवासी सत्तू पहलवान तैयार करते हैं। वे बताते हैं कि आज तो फोटो आसानी से मिल जाते हैं। कभी फोटो के लिए अखबारों और मैग्जीन से कतरन काटी जाती थी। सत्तू पहलवान ने इसके लिए 3 गुणा 2 फीट आकार के पोस्टर बनाए हैं, जिनमें ताई से लेकर भाई और भौजाई तक को शामिल किया गया है।

‘खुलासा फर्स्ट’ आपके लिए ये सब लेकर आया है। अब वो भी इस परंपरा का हिस्सा बन गया है। आखिर मामला इंदौर और इंदौरियों की भरपल्ले मस्ती से जुड़ा हुआ जो है। इसलिए बुरा न मानो होली है के संग आप भी देखिए इस रंगारंग और गुदगुदाती इंदौर की पुरानी परंपरा को, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सुमित्रा महाजन, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, सुमित मिश्रा सहित शहर की सभी राजनीतिक हस्तियों को नई नई उपाधि से नवाजा गया है।

होली की मस्ती पुराने इंदौर में हर बरस सिर चढ़कर बोलती है। होली से रंगपंचमी तक ये इलाका हंसी-ठिठोली का केंद्र रहता है। आज भी इस इलाके में होली की पुरानी रिवायत निभाई जाती है। इसमें टेपा-टेपी सम्मेलन, बजरबट्टुओं की बरात, कवि सम्मेलन जैसे मजमे लगते ही हैं।

पिछले बार बजरबट्टू सम्मेलन भी हुआ था। इस बार भागीरथपूरा ‘ जलकाण्ड ‘ के कारण बजरबट्टू सम्मेलन निरस्त हो गया, लेकिन दीवार लेखन के लिए कोई अड़चन नही हैं। लिहाजा एक बार फिर इस बरस गौराकुंड चौराहा पर होली की वो पुरानी परंपरा निभाई जा रही है, जिसमें ‘बुरा न मानो होली है’ के आग्रह के संग शहर की नामचीन हस्तियों को होली पर चुटीले स्लोगन के संग चुटकी ली जाएगी।

संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

3 minutes ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

41 minutes ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 1 hour ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 1 hour ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 1 hour ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 1 hour ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 2 hours ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 2 hours ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!