कड़ी सुरक्षा में करीम खान को इंदौर लाए: हाई कोर्ट से मिली अनुमति; मराठी मोहल्ला और अहिल्या पल्टन बने पुलिस छावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेटी के निकाह के लिए भोपाल से आया पीएफआई का पूर्व अध्यक्ष
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व अध्यक्ष करीम खान को उसकी बेटी के निकाह में शामिल कराने के लिए भोपाल पुलिस का विशेष दस्ता कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर लेकर पहुंचा। इस दौरान कल शहर में हाई सिक्योरिटी मूवमेंट देखने को मिला। इस आरोपी को यह राहत हाई कोर्ट के आदेश के बाद गई थी। जैसे ही पुलिस टीम उसे लेकर शहर पहुंची, मराठी मोहल्ला और अहिल्या पल्टन इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
पूरा क्षेत्र कुछ समय के लिए पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, करीम खान को सिर्फ सीमित समय और निर्धारित शर्तों के साथ निकाह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। उसे सीधे सुरक्षा घेरे में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया और पूरे समय उस पर पुलिस की कड़ी नजर रही। कार्यक्रम समाप्त होते ही उसे दोबारा सुरक्षा घेराबंदी में लेकर वापस रवाना कर दिया गया। एसीपी मल्हारगंज विवेक चौहान ने पुष्टि की कि करीम खान का नाम पीएफआई से जुड़े मामलों में सामने आया था।
इलाके में सख्त बंदोबस्त, हर मूवमेंट पर नजर
करीम खान के इंदौर आगमन को लेकर पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया था। खासतौर पर मराठी मोहल्ला, अहिल्या पल्टन और आसपास के संवेदनशील हिस्सों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आने-जाने वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई और पूरे मूवमेंट को बेहद गोपनीय रखा गया।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने यह सुनिश्चित किया कि आरोपी का शहर में प्रवास केवल न्यायालय से मिली अनुमति के दायरे तक ही सीमित रहे। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद उसे फिर से कस्टडी में लेकर भोपाल रवाना कर दिया गया।
फंडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, करीम खान पर संगठन के लिए फंडिंग डिस्ट्रीब्यूशन का काम करने के आरोप हैं। उस पर यह संदेह जताया गया था कि वह देश और विदेश से आने वाले फंड को स्थानीय और सक्रिय सदस्यों तक पहुंचाने का काम करता था।
इसी आधार पर उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इंदौर में भंवरकुआं और सराफा थाना क्षेत्र में भी मामले दर्ज हैं। एनआईए की कार्रवाई के बाद उसे भोपाल में कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!