कैलाश कुमावत ने मुजरा देखा खुद सट्टा खेला: दूसरों को भी निखिल से आईडी दिलाई; हार-जीत के खेल में दोनों को कमीशन मिलने की जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन सट्टे और ड्रग्स से जुड़े नाना पटवारी के खास सट्टे के खेल में निखिल चौहान तक पहुंचने की कड़ी में कैलाश कुमावत का नाम अहम तरीके से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कैलाश खुद निखिल चौहान उर्फ निक्की से सट्टे की आईडी लेकर दांव लगाता था। इतना ही नहीं, उसके संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों को भी उससे आईडी लेने के लिए कहता था।
इस तरह कैलाश खुद सट्टे में पैसा लगाता रहा और उसके जरिए दूसरे खिलाड़ी भी निखिल के नेटवर्क से जुड़ते गए। अब सामने आई जानकारी में कैलाश और निखिल के बीच कमीशन की कथित कड़ी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
सूत्रों के मुताबिक कैलाश के जरिए निखिल से आईडी लेने वाले लोगों के दांव से होने वाली हार-जीत के आधार पर दोनों को कमीशन मिलता था। यानी जितने ज्यादा खिलाड़ी जुड़ते और जितना ज्यादा दांव लगता, उसी अनुपात में नेटवर्क से होने वाली कमाई की कड़ी मजबूत होती गई। यही वजह है कि कैलाश की भूमिका अब महज सट्टा खेलने वाले व्यक्ति तक सीमित नजर नहीं आती।
हार-जीत के साथ चलता था कमीशन का हिसाब... सूत्रों के मुताबिक सट्टे में खेलने वालों की हार-जीत का सीधा असर कमीशन पर पड़ता था। कैलाश के जरिए जुड़े खिलाड़ियों से होने वाले दांव और उसके बदले मिलने वाले कमीशन का हिसाब किस तरह होता था, यह पूरे नेटवर्क की कमाई समझने के लिए अहम है।
निखिल के मोबाइल, चैट और लेन-देन से जुड़ी जानकारी में अगर इन कड़ियों की पुष्टि होती है तो यह साफ हो सकेगा कि कैलाश की भूमिका सिर्फ सट्टा खेलने तक थी या वह नए खिलाड़ियों को नेटवर्क में लाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी भी बना हुआ था।
खुद खिलाड़ी भी, खिलाड़ी जोड़ने वाला भी
कैलाश की भूमिका का खास पहलू यह है कि वह खुद निखिल की आईडी पर सट्टा खेलता था और दूसरे लोगों को भी उसी तक पहुंचने का रास्ता बताता था। इस तरह निखिल और कैलाश के बीच सिर्फ व्यक्तिगत संपर्क नहीं, बल्कि सट्टे की आईडी और नए खिलाड़ियों को जोड़ने वाली सीधी कड़ी होने की जानकारी सामने आई है।
अब इस कड़ी में यह पता लगाना अहम होगा कि कैलाश के कहने पर कितने लोगों ने निखिल से आईडी ली और उन लोगों ने कितनी रकम से सट्टा खेला।
आज रिमांड पूरा, कोर्ट में आरोपियों पेश करेगी पुलिस
राजेंद्र नगर पुलिस ने 14 अगस्त को मनीष पमनानी, पिंकेश माहेश्वरी, निखिल चौहान और निलेश बागड़ी को कोर्ट से 17 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड में पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों से सट्टे के नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन और ड्रग्स की कड़ियां तलाशी।
वहीं, निलेश बागड़ी से मिली जानकारी के आधार पर धर्मेंद्र खिंची उर्फ धम्मू भाट की तलाश तेज कर दी गई है। जांच में अब तक 17 से ज्यादा सटोरियों के नाम और उनके आपसी संपर्क सामने आए हैं।
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत खुद एक-एक नाम की समीक्षा कर उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैं ताकि गिरफ्त में आने के बाद आरोपी किसी भी तरह कानून के शिकंजे से बचकर नहीं जा सके।
किक्का में ऐसा क्या दिखा कि बिना कार्रवाई छोड़ दिया
खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि शुक्रवार को गिरफ्तार सट्टेबाजों निखिल चौहान, मनीष पमनानी, सहित लगभग सभी सट्टेबाजों के मुखिया किक्का को राजेंद्र नगर पुलिस ने थाने बुलवाया था। उससे करीब चार घंटे तक पूछताछ की, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। सूत्रों का कहना है कि मामले में कोई शुभलाभ का गणित जमा हैं।
बैटिंग के लिए आईडी देने वाले मनीष पमनानी और आईडी लेकर सट्टेबाजी करने वाले पिंकेश माहेश्वरी को पुलिस ड्रग्स केस में भी आरोपी बनाने पर तुली है। दोनों के परिजन का आरोप है कि दोनों से जबरदस्ती मारपीट की जा रही है, ताकि वह ड्रग्स से भी जुड़ा होना स्वीकार लें।
सूत्रों का कहना है कि राजू लंगड़ा, नांदूू, मुकेश चौधरी, राजू काटा, हरीश सचदेव उर्फ बाबू ये सारे सट्टेबाज किक्का के साथी है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!