खबर
Top News

क्या केवल बुजुर्ग नेता की कुर्सी का ही है किस्सा: इस घटना ने पार्टी की सियासत को गर्माया; डैमेज कंट्रोल की बजाय फैला विवाद

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मार्च 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
क्या केवल बुजुर्ग नेता की कुर्सी का ही है किस्सा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन को एक बड़े कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी नहीं मिलने की घटना ने पार्टी के अंदर सियासत को गर्मा दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि डैमेज कंट्रोल की बजाय विवाद और फैल गया, और अब यह घटना पार्टी की छवि पर भी असर डाल रही है।

कुर्सी विवाद की शुरुआत
29 मार्च को इंदौर में नर्मदा के चतुर्थ चरण के आयोजन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन भी कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन उन्हें मंच पर कुर्सी नहीं मिली।

सूची में नहीं था नाम
सूची में उनके नाम होने के बावजूद, वहां उपस्थित एक कार्यकर्ता ने उन्हें बताया कि उनका नाम मंच पर आमंत्रित सूची में नहीं है। यह सुनकर सत्तन नाराज होकर कार्यक्रम से लौट गए। यही से विवाद शुरू हुआ और मीडिया में मामला खुलकर सामने आया।

आमंत्रितों की सूची में नाम था, फिर गफलत कैसे हुई?
कार्यक्रम की पूरी सूची में कुल 69 अतिथि शामिल थे। इस सूची को बीजेपी इंदौर पार्टी कार्यालय से मंजूरी दी गई थी और इसे मुख्यमंत्री कार्यालय तथा प्रशासन के पास भी भेजा गया। सूची में 26वें नंबर पर सत्यनारायण सत्तन का नाम था। उनके ऊपर बाबूसिंह रघुवंशी और नीचे 27वें नंबर पर जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्रवण चावड़ा का नाम दर्ज था।

नाम की पर्ची थी ही नहीं
सत्तन के लिए मंच पर कुर्सी पहले से रखी गई थी, लेकिन उस पर नाम की पर्ची नहीं लगी थी। नतीजा यह हुआ कि वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने उन्हें गलत सूचना दे दी और उन्हें वापस लौट जाना पड़ा।

मंच व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी?
मंच की व्यवस्था के लिए पार्टी कार्यालय ने चार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी- नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, कार्यालय मंत्री विशाल यादव, सह कार्यालय मंत्री आकाश उर्फ रानू गर्ग और महापौर प्रतिनिधि विधानसभा चार रमेश खत्री।

इनकी थी जिम्मेदारी
इसके अलावा मंच के नीचे की व्यवस्था, मीडिया और अतिथि व्यवस्था के लिए 20 अन्य लोगों को ड्यूटी दी गई थी। इन चार मुख्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि सत्तन गुरु के साथ संपर्क कर उन्हें सही जानकारी दें और कुर्सी दिखाएं, लेकिन वे यह काम मौके पर नहीं कर पाए।

डैमेज कंट्रोल की बजाय खुली राजनीति
घटना के बाद नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सत्तन गुरु के घर पहुंचे, लेकिन बंद कमरे में मिलने और बातचीत करने की बजाय यह मीडिया कैमरों के सामने खुले कमरे में हुआ।

खुलकर बोले सत्तन
इस बातचीत में सत्तन खुलकर बोले कि पार्टी अब कुछ लोगों के इशारों पर चल रही है और कुछ पदाधिकारी पार्टी के निर्णयों में अनुचित भूमिका निभा रहे हैं। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया चैनलों में वायरल हो गया, जिससे पार्टी के अंदर राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

महापौर की पहल और पार्टी का खेद
सत्तन जब कार्यक्रम से लौटे, तभी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनसे बात कर माफी मांगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्सी पहले से थी, लेकिन पर्ची न लगी होने के कारण भ्रम पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि सत्तन पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें हुए असुविधा के लिए खेद है, लेकिन सुमित मिश्रा द्वारा मीडिया के सामने जाने और वीडियो वायरल होने से पार्टी की स्थिति और जटिल हो गई।

आयोजन का महत्व और राजनीतिक संदर्भ
यह कार्यक्रम नगर निगम का था और इसमें केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नर्मदा परियोजना के ऐतिहासिक महत्व की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में कई नेताओं के फोटो और प्रसंग वायरल हुए, जिससे आयोजन का सकारात्मक राजनीतिक प्रभाव पड़ा।

कुर्सी विवाद से नई हलचल
लेकिन इसी आयोजन में सत्यनारायण सत्तन की कुर्सी विवाद की राजनीति ने पार्टी में हलचल पैदा कर दी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस छोटे से आयोजन ने डैमेज कंट्रोल की बजाय पार्टी की अंदरूनी सियासत को उजागर कर दिया।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

about 6 hours ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 6 hours ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 6 hours ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 7 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 7 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 7 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 7 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 8 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 8 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 9 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 9 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 9 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 10 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 10 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 10 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 10 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 10 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 10 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!