खबर
Top News

अंतरराज्यीय सट्टा-साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा: 2.69 करोड़ कैश और 30 लाख का सोना मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 12:49 pm
शेयर करें:
अंतरराज्यीय सट्टा-साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, सागर।
पुलिस ने अंतरराज्यीय आईपीएल सट्टा और साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से 2 करोड़ 69 लाख 42 हजार 700 रुपए नकद, करीब 30 लाख रुपए का सोना और नोट गिनने की मशीन बरामद की है।

करोड़ों के लेन-देन का पता चला
जांच में 30 से अधिक फर्जी फर्म और बैंक खातों के जरिए 5.50 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

30 से ज्यादा फर्जी फर्में और बैंक खाते खोले गए
एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, गिरोह बेरोजगार युवाओं, पंचर सुधारने वालों और अंडा व्यापारियों को कमीशन का लालच देकर उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल करता था। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर 'ग्लैमर इंटरप्राइजेस' समेत 30 से ज्यादा फर्जी फर्में और बैंक खाते खोले गए।

ऐसे सामने आया पूरा नेटवर्क
मामला 13 अगस्त को मकरोनिया निवासी रोहित पटेल की शिकायत के बाद सामने आया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए धर्मेंद्र नाहर, सोनू दांगी और कथित मास्टरमाइंड अमित विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

मुंबई में सीखा था नेटवर्क को संचालित करने का तरीका
पूछताछ में अमित ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी खातों और इस तरह के नेटवर्क को संचालित करने का तरीका मुंबई में सीखा था। उसके सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने भोपाल में दबिश देकर कथित मुख्य संचालक ऋषभ पटेल, विपिन गिरी और स्वर्णेन्द्र पांडे को गिरफ्तार किया।

भोपाल से चला रहा था ऑनलाइन सट्टा
पुलिस के मुताबिक, ऋषभ पटेल भोपाल से 20wicket.com और goexch99.com जैसी वेबसाइटों और टेलीग्राम के जरिए आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने उसे उसके घर से पकड़ा।

नोट गिनने की मशीन बरामद
उसके कब्जे से 2,69,42,700 रुपए नकद और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई। करीब 30 लाख रुपए के सोने की बरामदगी भी पुलिस ने की है। मामले में शुभम रैकवार और ऋषिकेश सिंह चौहान फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।

5-10 हजार रुपए के कमीशन का लालच
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 से 10 हजार रुपए कमीशन देने का लालच देकर उनके आधार-पैन दस्तावेज हासिल करते थे। इन दस्तावेजों से फर्जी फर्म और बैंक खाते खोले जाते थे।

क्रेडिट कॉइन दिए जाते थे
इसके बाद ग्राहकों को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर क्रेडिट कॉइन दिए जाते थे। सट्टे और संदिग्ध लेन-देन की रकम इन म्यूल खातों में मंगाई जाती थी। बाद में चेक और एटीएम के जरिए रकम निकाल ली जाती थी।

30 से ज्यादा फर्जी फर्मों का खुलासा
जांच में लवली स्वीट, मसाला चाट, समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स, कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स, महाकाल, मैक्स, बालाजी, सूर्या, लवली, स्टार और राजपूत इंटरप्राइजेस समेत 30 से अधिक फर्मों के नाम सामने आए हैं।

लेन-देन सामने आया
इन खातों के वित्तीय विश्लेषण में 5.50 करोड़ रुपए से अधिक का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, फर्जी खातों और लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

6 minutes ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

14 minutes ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

23 minutes ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

34 minutes ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 19 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 19 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 19 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 19 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 19 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 19 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 19 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 19 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 19 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 20 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 20 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 20 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!