खबर
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा: 6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 11:40 am
शेयर करें:
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नगर निगम की विभिन्न खरीदी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेच रिपेयरिंग मशीनों और कचरा कलेक्शन के लिए खरीदी गई टाटा वाहनों की कीमतों में अंतर का मुद्दा उठाया है।

निष्पक्ष जांच की मांग
उन्होंने महापौर और निगम प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दो पेच रिपेयरिंग मशीनों की खरीदी पर सवाल
नेता प्रतिपक्ष के अनुसार, नगर निगम ने करीब एक साल पहले सड़क मरम्मत के लिए दो पेच रिपेयरिंग मशीनें खरीदी थीं। उनका दावा है कि संबंधित कंपनी के दस्तावेजों में एक मशीन की कीमत करीब 54.80 लाख रुपए बताई गई थी, जबकि निगम ने प्रत्येक मशीन के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपए का भुगतान किया।

अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस आधार पर दोनों मशीनों की खरीदी में करीब 1.10 करोड़ रुपए के अतिरिक्त भुगतान का अंतर सामने आता है। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

40 कचरा वाहनों की खरीदी पर भी सवाल
नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के लिए खरीदी गई 40 टाटा सीएनजी गाड़ियों को लेकर भी कांग्रेस पार्षद दल ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष का दावा है कि निगम ने इन वाहनों के लिए करीब 11.20 लाख रुपए प्रति वाहन की दर से भुगतान किया।

वहीं, उनके द्वारा प्रस्तुत कंपनी और शोरूम संबंधी दस्तावेजों में वाहन की कीमत करीब 6.67 लाख रुपए बताई गई है। कांग्रेस के अनुसार, इस कीमत के अंतर के आधार पर 40 वाहनों की खरीदी में करीब 1.44 करोड़ रुपए के अतिरिक्त भुगतान का सवाल उठता है।

टेंडर प्रक्रिया की जांच की मांग
कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाया कि खरीदी प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया और कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई।

नेता प्रतिपक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दस्तावेजों की जांच के बाद साफ होगी स्थिति
फिलहाल ये आरोप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद दल की ओर से लगाए गए हैं। खरीदी प्रक्रिया, टेंडर, स्वीकृति, बिल और वास्तविक भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कीमतों में अंतर का वास्तविक कारण क्या था और क्या इसमें नियमों का उल्लंघन हुआ है।

नगर निगम प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

8 minutes ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

10 minutes ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

37 minutes ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

43 minutes ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 1 hour ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 1 hour ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 1 hour ago
मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी
Top News

मेडिकल के बाद पुलिस अभिरक्षा से फिर भागा आरोपी:बाइक बंद होते ही प्रधान आरक्षक को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार; पीछा कर रात में पकड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा
Top News

देखिये वीडियो, कार से बचने के चक्कर में हादसा:मां-बेटी स्कूटी सहित खुले नाले में गिरीं; बदहाल सड़क से रहवासी परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जांच के आदेश:इस राज्य सरकार का फैसला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ दो नेताओं का महामोर्चा:कौन बोले; चुनाव आयोग नहीं, जनता तय करेगी सरकार

about 2 hours ago
जंतर-मंतर प्रदर्शन
Top News

जंतर-मंतर प्रदर्शन:पुलिस पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी के आरोप; सीने पर हाथ मारने का दावा, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

about 2 hours ago
इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज
Top News

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

about 2 hours ago
एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत
Top News

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन
Top News

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

about 2 hours ago
किसने महिलाओं से की अपील
Top News

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

about 2 hours ago
पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत
Top News

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

about 3 hours ago
‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप
Top News

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!