दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत: करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार रात दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि डिजिटल पेमेंट कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
इंडक्शन चूल्हे का प्लग लगाते समय लगा करंट
खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार रात इंडक्शन चूल्हे का प्लग सॉकेट में लगाते समय 30 वर्षीय सुनीता चौहान करंट की चपेट में आ गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सुनीता रात में खाना बनाने के लिए किचन में गई थीं। इसी दौरान इंडक्शन चूल्हे की पिन सॉकेट में लगाते समय उन्हें जोरदार करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गईं। सुनीता की चीख सुनकर उनके पति और भांजा तुरंत किचन में पहुंचे।
दोनों उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनीता का एक बेटा है। उनके पति मिस्त्री का काम करते हैं। पुलिस घटना की परिस्थितियों और करंट लगने के कारणों की जांच कर रही है।
कर्मचारी ने फांसी लगाई
दूसरी घटना हीरानगर थाना क्षेत्र की है, जहां डिजिटल पेमेंट कंपनी में काम करने वाले युवक अरविंद पुत्र बलवंत गावडे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अरविंद मूल रूप से बैतूल के हीवरखेड़ा का रहने वाला था और इंदौर के सुखलिया इलाके में रहता था।
शनिवार को उसकी बहन ने फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद अरविंद ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद बहन ने अपने पति को अरविंद का पता लगाने के लिए भेजा। जीजा पहले उसके ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां अरविंद नहीं मिला।
इसके बाद वे उसके घर पहुंचे। मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाकर तलाश करने पर अरविंद बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं
अरविंद के जीजा के मुताबिक, उस पर किसी तरह का कर्ज नहीं था। परिवार ने किसी प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से भी इनकार किया है।
उसके पिता किसान हैं, जबकि बहन एरोड्रम क्षेत्र में रहती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और युवक के मोबाइल, पारिवारिक परिस्थितियों तथा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!