खबर
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा: सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 11:49 am
शेयर करें:
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सड़क चौड़ीकरण की जद में आई शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच ठगों ने भी लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर मस्जिद के दोबारा निर्माण के नाम पर चंदा देने की अपील और बारकोड शेयर किए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग घर-घर जाकर भी लोगों से नकद राशि मांग रहे हैं।

मामला मस्जिद कमेटी तक पहुंचने के बाद कमेटी ने वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क किया है। कमेटी का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे बारकोड फर्जी हैं और इन्हें कमेटी ने जारी नहीं किया है।

मस्जिद कमेटी ने कहा- हमने किसी से एक रुपया नहीं मांगा
शाही मस्जिद के सदर अब्दुल मन्नान ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी बारकोड या संदेश पर भरोसा कर पैसे न भेजें।

उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी ने अभी तक किसी व्यक्ति से एक रुपए का भी चंदा नहीं मांगा है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक मदद करना चाहता है तो पहले मस्जिद कमेटी या इमाम से संपर्क कर पूरी जानकारी हासिल करे।

उन्होंने कहा कि भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए चंदा देने से पहले कमेटी से पुष्टि करना जरूरी है, ताकि रकम गलत हाथों में न जाए।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आया मस्जिद का हिस्सा
उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। वर्तमान में सड़क करीब 12 मीटर चौड़ी है, जिसे बढ़ाकर 15 मीटर किया जाना है। इसी मार्ग पर छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का करीब साढ़े तीन फीट हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा है।

नगर निगम ने अगस्त में मस्जिद प्रबंधन को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद 1 सितंबर को अंतिम आदेश जारी किया गया। कार्रवाई के खिलाफ मस्जिद प्रबंधन ने हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन याचिकाएं खारिज हो गईं।

रात में भारी पुलिस बल तैनात, अगले दिन हुआ पथराव
प्रशासनिक कार्रवाई से पहले 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे मस्जिद परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया। रात करीब 12 बजे मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास पहुंचे, लेकिन समझाइश के बाद वापस लौट गए।

अगले दिन 28 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे फिर भीड़ जमा हो गई और पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

इसके बाद मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों की ओर से सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले हिस्से को स्वयं हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

उपद्रव मामले में 8 एफआईआर, 34 आरोपी
28 सितंबर को हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने 8 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में 34 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि 24 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार जांच कर रही है। पथराव, भड़काऊ संदेश प्रसारित करने और उपद्रव में भूमिका निभाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अब तक 100 से अधिक वायरल सामग्री को ब्लॉक कराया जा चुका है। साथ ही दूसरे जिलों से आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी मंगाया जा रहा है।

40 लोग दो शिफ्टों में हटा रहे प्रभावित हिस्सा
शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम फिलहाल मुस्लिम समाज के करीब 40 लोग दो शिफ्टों में कर रहे हैं। अब तक करीब 50 प्रतिशत हिस्सा हटाया जा चुका है। काम की मौजूदा गति को देखते हुए प्रभावित हिस्से को पूरी तरह हटाने में अभी कुछ दिन और लगने की संभावना है।

पुलिस की नजर साइबर ठगी पर भी
मस्जिद विवाद के बीच फर्जी बारकोड और चंदा वसूली के मामले ने एक नया मोड़ ला दिया है। अब पुलिस के सामने यह चुनौती भी है कि सोशल मीडिया पर कौन लोग फर्जी संदेश और भुगतान के साधन प्रसारित कर रहे हैं।

लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान बारकोड, क्यूआर कोड या बैंक खाते में बिना सत्यापन के पैसे जमा न करें। संदेह होने पर पहले संबंधित मस्जिद कमेटी या पुलिस से जानकारी लेना बेहतर होगा।

एक तरफ मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसी मुद्दे के नाम पर फर्जी चंदा वसूली की कोशिश ने साइबर ठगी को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

3 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

3 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

6 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

8 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

8 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

13 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

18 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

21 minutes ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

22 minutes ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

28 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

33 minutes ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

43 minutes ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 2 hours ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 2 hours ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!