खबर
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा: खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 11:56 am
शेयर करें:
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी की रकम को इधर से उधर पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया गया
जांच में सामने आया कि बैंक खाते के दस्तावेज किसी और व्यक्ति के नाम पर थे, लेकिन उसका इस्तेमाल और संचालन कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा था।

पुलिस को संदेह है कि इस खाते के जरिए अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया गया।

दस्तावेजों में यश, खाते का संचालन जतिन के हाथ में
पुलिस जांच के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया की विजय नगर शाखा में खोला गया खाता धर्मपुरी निवासी फोटोग्राफर यश शर्मा के नाम पर दर्ज था।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि खाते को न्यू गौरी नगर निवासी जतिन चंदेल, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है, संचालित कर रहा था।

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, I4C, NCRP और साइबर क्राइम पोर्टल से मिले इनपुट के बाद क्राइम ब्रांच ने इस खाते की पड़ताल शुरू की।

बैंक से संबंधित दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड जुटाने के बाद पुलिस ने खाते के लेन-देन की बारीकी से जांच की।

इसी दौरान खाते के वास्तविक संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

सात राज्यों से सामने आईं शिकायतें
पुलिस की जांच में इस खाते से जुड़ी साइबर ठगी की 10 शिकायतें सामने आई हैं। ये शिकायतें अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना शामिल हैं।

एक ही बैंक खाते से कई राज्यों की शिकायतों का जुड़ना पुलिस के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।

इससे यह आशंका गहरा गई है कि खाते का इस्तेमाल किसी बड़े अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क के हिस्से के तौर पर किया गया।

रकम के अंतिम ठिकाने की तलाश
क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी से हासिल रकम इस खाते तक किस माध्यम से पहुंची।

इसके अलावा खाते में पैसा आने के बाद उसे किन-किन बैंक खातों में भेजा गया और अंततः रकम किस व्यक्ति या नेटवर्क तक पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी खंगाल रही है कि खाता उपलब्ध कराने, उसे संचालित करने और ठगी की रकम को आगे भेजने की प्रक्रिया में यश शर्मा और जतिन चंदेल के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज
शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

अब जांच का दायरा खाते से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साइबर अपराधियों तक बढ़ाया जा रहा है।

साइबर ठगी में कैसे काम आते हैं म्यूल अकाउंट?
साइबर अपराधियों के लिए म्यूल बैंक खाते ठगी की रकम को छिपाने और उसे अलग-अलग खातों तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।

इसमें किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर या उसका खाता इस्तेमाल कर ठगी की रकम जमा की जाती है। इसके बाद रकम को कई स्तरों पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।

ऐसे मामलों में कागजों पर खाताधारक कोई और होता है, जबकि खाते का वास्तविक इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जाता है।

यही वजह है कि जांच एजेंसियों के लिए रकम की मूल कड़ी तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत क्राइम ब्रांच अब ऐसे संदिग्ध खातों की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

जांच का उद्देश्य केवल खाते के स्थानीय स्तर पर इस्तेमाल तक सीमित नहीं है, बल्कि रकम के पूरे प्रवाह का पता लगाकर साइबर ठगी से जुड़े बड़े नेटवर्क तक पहुंचना है।

संबंधित समाचार

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

3 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

3 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

6 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

8 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

8 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

13 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

18 minutes ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

21 minutes ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

22 minutes ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

28 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

33 minutes ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

43 minutes ago
पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या
Top News

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल:भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

about 1 hour ago
महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Top News

महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी पकड़ा, एक्टिवा जब्त

about 1 hour ago
ड्रग्स का द एंड
Top News

ड्रग्स का द एंड:ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर; दोनों की मौत

about 2 hours ago
हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान
Top News

हनीट्रैप में फंसा नौसेना का जवान:विदेशी महिला एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने का आरोप; गिरफ्तार

about 2 hours ago
गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ
Top News

गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ:तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त

about 2 hours ago
मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर
Top News

मास्टर प्लान की कार्रवाई में छात्र बेघर:30 से अधिक विद्यार्थियों का सामान नष्ट; छावनी चौराहे पर मथुरावाला होटल की इमारत ढहाने से बिगड़े हालात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!