अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की 30 लाख की ठगी; 2 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
राज्य साइबर पुलिस ने “डिजिटल अरेस्ट” और टेलीग्राम ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को कूरियर कंपनी और नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को डराते थे और लाखों रुपए ऐंठते थे।
ड्रग्स और अवैध सामग्री मिली
फरियादी हर्षित द्विवेदी ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि उनके पार्सल में ड्रग्स और अवैध सामग्री मिली है। इसके बाद कॉल को कथित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी से जोड़ दिया गया।
रुपए ट्रांसफर करा लिए
यहां “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर “पुलिस क्लियरेंस” के नाम पर उनसे 30 लाख 25 हजार 719 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी सौरभ कुमार (24) और राजेश कुमार (27) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने फर्जी IP एड्रेस, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर उन्हें पकड़ा।
लेन-देन के साक्ष्य मिले
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। उनके खातों में 16 राज्यों से करोड़ों रुपए के लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। फरियादी के करीब 10 लाख रुपए सीधे आरोपियों के खाते में पहुंचे थे।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले कूरियर कंपनी के कर्मचारी बनकर कॉल करते थे। पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर पीड़ित को डराया जाता, फिर कॉल को फर्जी अधिकारी से जोड़ दिया जाता। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे।
देशभर में फैला था नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ कि इस गैंग का नेटवर्क जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में फैला हुआ था। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते थे ताकि पुलिस से बच सकें।
पुलिस की अपील
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर पैसे नहीं मांगती और “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें और किसी के साथ भी OTP या बैंक डिटेल्स साझा न करें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!