खबर
Top News

महिला वन रक्षकों पर कार्रवाई के बजाय अफसरों का संरक्षण: वन मंडल में महाभ्रष्टाचार पर पर्दा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 4:55 pm
शेयर करें:
महिला वन रक्षकों पर कार्रवाई के बजाय अफसरों का संरक्षण

चंचल भारतीय 98936-44317 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का ढोंग करने वाले इंदौर वन मंडल में इन दिनों चल रहे साठगांठ और सौदेबाजी के खेल ने पूरे विभाग की साख को धूल में मिला दिया है। सरकारी फाइलों और बैंक खातों के साथ ‘डिजिटल डकैती’ कर शासकीय धन का गबन करने वाली दागी महिला वन रक्षकों को बजाय सलाखों के पीछे भेजने या तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के विभाग के रसूखदार अफसर उन्हें एयरकंडीशंड कमरों में बैठाकर खुला संरक्षण दे रहे हैं।

खुलासा हुआ है कि जिन महिलाकर्मियों ने पशुहानि मुआवजे के नाम पर वित्तीय अनियमितताएं की, महज एक बनावटी माफीनामा और गोल-मोल स्पष्टीकरण पेश किया, उस पर विभाग के आला अफसरों ने अपनी ‘दरियादिली’ दिखाते हुए भ्रष्टाचार की फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

वन रक्षक प्रतिभा पाटिल और कंप्यूटर ऑपरेटर नीतू महोबिया ने पशुहानि प्रकरणों में हितग्राहियों के बैंक खातों के साथ जो ‘खेला’ किया, उसे अब महज मानवीय भूल या टाइपिंग की गलती बताकर रफा-दफा किया जा रहा है।

सरकारी पत्र क्रमांक व्यय/1/2025/6318 के जवाब में इन कर्मचारियों ने खुद स्वीकार किया है कि उनसे त्रुटि हुई और शासन को 38 हजार रुपए से अधिक की हानि पहुंची। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी खजाने में सेंधमारी करने के बाद महज खेद प्रकट कर देने से अपराध की श्रेणी बदल जाती है?

सजा के बजाय रसूख के दम पर मिल रही सुख-सुविधाएं... हैरान करने वाला पहलू यह कि विभाग द्वारा वसूली का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया था, इसके बावजूद इन शातिर कर्मियों ने अपनी मर्जी से 38 हजार रुपए जमा करा दिए, ताकि मामला ठंडा पड़ जाए और किसी भी नई जांच की आंच उन तक न पहुंचे।

भ्रष्टाचार के इस खेल में जिन कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई होना थी, उन्हें फील्ड ड्यूटी से हटाकर कार्यालय के मलाईदार पटलों पर बैठा दिया गया। माधवी सिंगला, प्रतिभा पाटिल, ज्योत्स्ना चौधरी, नेहा वर्मा और पल्लवी निगम जैसी महिला वन रक्षक रसूख के दम पर दफ्तर में जमकर मनमानी कर रही हैं, जबकि इनके साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर रितु, शिखा वैष्णव और अस्थायी कर्मी भी फील्ड के बजाय दफ्तर की सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं।

रेंजर स्तर के आवास पर सिंगला का कब्जा
हद तो तब हो गई, जब रेंजर स्तर के अधिकारियों के लिए आरक्षित आलीशान सरकारी आवास पर वन रक्षक माधवी सिंगला ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक पद्मप्रिया बालकृष्णन के सख्त बेदखली आदेश को रद्दी की टोकनी में डाल दिया।

कई बड़े नामों का होगा खुलासा
भोपाल स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय की सख्ती के बावजूद इंदौर वन मंडल का तंत्र पूरी तरह कुंभकर्णी नींद में सोया है और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं शिकायत द्वारा 15 दिन में मांगा गया जवाब भी अब तक फाइलों में ही दबा है। स्थानीय अधिकारियों की यह सुस्ती और गोल-मोल जवाब देने की कार्यप्रणाली साफ तौर पर यह बताने के लिए काफी है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यदि इन फाइलों की निष्पक्ष जांच हो, तो कई बड़े अधिकारी भी भ्रष्टाचार की इस लपेट में आएंगे। यही कारण है कि दागियों को बचाने के लिए पूरा महकमा ढाल बनकर खड़ा हो गया है। खुलासा फर्स्ट प्रमुखता से इन मुद्दों का खुलासा करता रहा है, लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे हैं।

अब देखना यह होगा कि क्या विभाग के पास इतना नैतिक साहस बचा है कि वह इन आस्तीन के सांपों को निलंबित कर सलाखों के पीछे भेजे या फिर साठगांठ का यह शर्मनाक खेल इसी तरह बेखौफ चलता रहेगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 5 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 5 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 6 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 6 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 6 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 6 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!