जुपिटर हॉस्पिटल में तीन घंटे तड़पता रहा घायल: डॉक्टर थे विदेश जाने की तैयारी में परिजनों से झूठ बोलता रहा स्टाफ; विधायक पुत्र एकलव्यसिंह गौड़ ने बताया अपराध
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निजी अस्पतालों की संवेदनहीनता फिर बेनकाब हुई है। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सिलावटपुरा में हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए तीन इमली स्थित विशेष जुपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के नाम पर जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गंभीर युवक तीन घंटे तड़पता रहा जबकि अस्पताल स्टाफ झूठ पर झूठ बोलता रहा।
घटना 20 मार्च की शाम करीब 7 बजे का है। गौरव गोयल को एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसके पैर की नस कट चुकी थी और हड्डी फ्रैक्चर थी। ऐसी स्थिति में तुरंत इलाज जरूरी था। परिजनों का आरोप है अस्पताल स्टाफ ने पहले फॉर्मेलिटी पूरी करवाई। पैसे जमा करवा लिए, लेकिन इलाज शुरू नहीं किया।
करीब तीन घंटे तक परिजन डॉक्टर का इंतजार करते रहे। स्टाफ बार-बार यही कहता रहा—डॉक्टर रास्ते में हैं। सच्चाई का खुलासा हुआ, तो सभी हैरान रह गए—जिस डॉक्टर के आने का इंतजार कराया जा रहा था, वह विदेश जाने की तैयारी में था।
झूठ, लापरवाही और पैसा वसूली का घातक खेल
परिजनों का आरोप है अस्पताल प्रबंधन जानबूझकर मरीज को रोककर रखना चाहता था ताकि इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जा सके। डॉक्टर की अनुपस्थिति के बावजूद मरीज को रैफर नहीं किया गया, जो सीधे-सीधे जान से खिलवाड़ है।
आखिरकार दूसरे अस्पताल में छह घंटे चला ऑपरेशन
हालत बिगड़ती देख परिजनों ने मजबूरी में उसे दूसरे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत स्थिति संभाली और करीब 5-6 घंटे तक लंबा ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विधायक पुत्र भड़के, अस्पताल प्रबंधन को लगाई फटकार
जू्पिटर में मौजूद विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्यसिंह गौड़ ने भी अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साफ कहा जब डॉक्टर नहीं थे तो मरीज को तुरंत दूसरे अस्पताल भेजना चाहिए था, जबकि झूठे आश्वासन देकर समय बर्बाद किया।
‘गोल्डन ऑवर’ की धज्जियां उड़ाते अस्पताल
एक तरफ सरकार ‘राहवीर योजना’ के तहत गोल्डन ऑवर में इलाज सुनिश्चित करने के लिए 25,000 रुपए तक इनाम और 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा दे रही है, दूसरी तरफ निजी अस्पताल इस व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। गोल्डन ऑवर यानी दुर्घटना के बाद का पहला घंटा, जिसमें इलाज से जान बचाई जा सकती है, उसी समय को यहां पैसे के लिए बर्बाद कर दिया गया।
कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
मामला सिर्फ एक अस्पताल की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ से मांग की गई है निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई अस्पताल मरीज की जान से इस तरह खिलवाड़ न कर सके। अस्पताल इलाज के बजाय सिर्फ “कमाई के केंद्र” बन जाएंगे तो सड़क हादसों में घायलों को बचाने के लिए बनाई गई योजनाएं सिर्फ कागजों में ही रह जाएंगी। यह मामला चेतावनी है सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो अगला शिकार कोई भी हो सकता है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर रही पड़ताल
मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। माना जा रहा है जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।
5 लाख मुआवजे की मांग, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पीड़ित पक्ष ने अस्पताल प्रबंधन को शिकायत कर 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है सात दिनों में कार्रवाई नहीं हुई, तो मामला उपभोक्ता फोरम और अन्य संबंधित अधिकारियों तक ले जाया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!