खबर
Top News

इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया वॉलेंटियर बनें: कमिश्नर संतोष सिंह ने 120 से ज्यादा कंटेंट क्रिटर्स के साथ किया संवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया वॉलेंटियर बनें

फेक-भड़काऊ कंटेंट पर दी चेतावनी, बोले- जिम्मेदारी से करें पोस्ट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों और भ्रामक कंटेंट को लेकर पुलिस अब सीधे एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और इसके दुरुपयोग को देखते हुए इंदौर पुलिस ने बुधवार को खास पहल की। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ विशेष कार्यशाला एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 120 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स शामिल हुए, जिन्हें जिम्मेदार कंटेंट क्रिएशन के साथ कानूनी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को बुलाकर न सिर्फ नियम समझाए गए, बल्कि चेतावनी दी गई कि गलत कंटेंट पर कानूनी कार्रवाई तय है।

जानकारी के मुताबिक कार्यशाला के दौरान इन्फ्लुएंसर्स को बताया गया कि किसी भी वीडियो, पोस्ट या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करना बेहद जरूरी है। पुलिस ने चेताया कि भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कंटेंट पर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

प्रजेंटेशन के माध्यम से उन्हें यह भी समझाया गया कि लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में गलत या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करना उन्हें कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इन्फ्लुएंसर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर जागरूक नागरिकों का शहर है और सोशल मीडिया क्रिएटर्स इस जागरूकता की अहम कड़ी हैं।

उन्होंने कहा आपकी पहुंच लाखों लोगों तक है, ऐसे में आपकी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है। हम आपकी रचनात्मकता का सम्मान करते हैं, लेकिन इसका उपयोग समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए होना चाहिए, न कि झूठी प्रसिद्धि के लिए नकारात्मकता फैलाने में।

उन्होंने सभी से अपील की कि वे सोशल मीडिया वॉलिंटियर बनकर पुलिस के जनजागरूकता अभियानों से जुड़ें और ट्रैफिक नियम, साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें। वहीं संवाद सत्र के दौरान इन्फ्लुएंसर्स ने सोशल मीडिया से जुड़े कई सवाल उठाए, जिनमें कंटेंट की वैधता, कॉपीराइट, ट्रोलिंग और फेक न्यूज से निपटने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

अधिकारियों ने सभी सवालों के स्पष्ट जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर कीं और कानूनी सीमाओं को समझाया। कार्यक्रम के अंत में इन्फ्लुएंसर्स ने इंदौर पुलिस की इस पहल की सराहना की और भरोसा दिलाया कि वे आगे से सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता और जनजागरूकता के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अफवाहों से दूर रहकर सत्य और प्रमाणिक जानकारी ही साझा करेंगे।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान
Top News

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

2 minutes ago
नमक कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

12 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

20 minutes ago
नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी
Top News

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

34 minutes ago
ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग
Top News

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

42 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

about 17 hours ago
जलती चिता के साथ छेड़छाड़
Top News

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

about 17 hours ago
तीन तलाक का मामला
Top News

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

about 18 hours ago
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
Top News

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

about 18 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

about 18 hours ago
एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल
Top News

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

about 19 hours ago
दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा
Top News

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

about 19 hours ago
जहां 27 बच्चों की मौत
Top News

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

about 19 hours ago
अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

about 19 hours ago
अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया
Top News

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

about 19 hours ago
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

about 19 hours ago
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

about 19 hours ago
रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान
Top News

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

about 20 hours ago
सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़
Top News

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS
Top News

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!