खबर
Top News

मध्यम वर्ग पर महंगाई की मार: इतना बढ़ गया घरेलू बजट; बिजली-गैस से लेकर खाना-पीना सब महंगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 11:52 am
शेयर करें:
मध्यम वर्ग पर महंगाई की मार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मध्यम वर्गीय परिवारों की जेब पर महंगाई का दबाव साफ नजर आने लगा है। बिजली, रसोई गैस, खाद्य तेल, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी के चलते घर का मासिक बजट करीब 15% तक बढ़ गया है। इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ रहा है। चाहे वह किचन हो, बच्चों की पढ़ाई या बाहर खाने-पीने की आदत।

तेल और घी भी हुआ महंगा
लोगों के अनुसार सरकार पहले ही बिजली और गैस के दाम बढ़ा चुकी है। अब तेल 40 रुपए और घी 30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। बाजार में सामान खरीदने गए तो कई चीजें लिस्ट से हटानी पड़ीं।”

हर मध्यम वर्गीय घर की यही कहानी
दरअसल, यह स्थिति अब सिर्फ एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के लगभग हर मध्यम वर्गीय घर की यही कहानी बन चुकी है। वैश्विक स्तर पर जारी ईरान-इजराइल संघर्ष और घरेलू स्तर पर बढ़ी ऊर्जा कीमतों ने मिलकर महंगाई को और तेज कर दिया है।

सरसों तेल से समझिए महंगाई का गणित
महंगाई की जड़ में सबसे बड़ा कारण ट्रांसपोर्ट और आयात लागत का बढ़ना है। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते शिपिंग महंगी हो गई है, वहीं डीजल कीमतों ने ट्रकों का खर्च बढ़ा दिया है।

दबाव घरेलू तेलों पर भी पड़ा
भारत में सरसों तेल का उत्पादन होता है, लेकिन रिफाइंड ऑयल (सोयाबीन, पाम ऑयल) बड़े पैमाने पर इंडोनेशिया, मलेशिया और अर्जेंटीना से आयात होता है। जब आयात महंगा हुआ तो इसका दबाव घरेलू तेलों पर भी पड़ा।

इसके अलावा फैक्ट्री संचालन में बिजली और ईंधन महंगा हुआ, पैकेजिंग (प्लास्टिक) की लागत बढ़ी, ट्रेडर्स द्वारा स्टॉक रोकने से बाजार में कृत्रिम तेजी आई। इन सभी कारणों से खाद्य तेलों की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है।

बिजली और गैस की बढ़ोतरी: दोहरी मार
बिजली दरों और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने मिडिल क्लास की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पहले जहां लोग गैस के विकल्प के रूप में बिजली का उपयोग करते थे, अब वह भी महंगा पड़ने लगा है। छोटे-छोटे बढ़े हुए ये खर्च मिलकर हर महीने सैकड़ों रुपए का अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं।

AC और EV का खर्च भी बढ़ा
बिजली महंगी होने का असर सिर्फ बिल तक सीमित नहीं है, बल्कि लाइफस्टाइल पर भी साफ दिख रहा है। 1.5 टन इनवर्टर AC रोज 12 घंटे चलाने पर करीब ₹173 अतिरिक्त खर्च। EV कार को महीने में 10 बार चार्ज करने पर ₹128 अतिरिक्त खर्च। यानी सिर्फ AC और EV मिलाकर हर महीने करीब ₹300 का अतिरिक्त भार बढ़ गया है।

नाश्ता और बाहर खाना भी महंगा
खाद्य तेल और कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट और ठेलों पर भी असर पड़ा है। थाली के दाम ₹15 से ₹30 तक बढ़े। पोहा, समोसा और चाय ₹1 से ₹5 तक महंगे। कई छोटे कारोबारियों को गैस की कमी के कारण कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लागत बढ़ने के साथ-साथ कई जगह मेन्यू में कटौती भी करनी पड़ी है।

आगे और बढ़ सकती है महंगाई
कच्चे माल की कमी के कारण पैकेजिंग उत्पाद 30% से 60% तक महंगे हो गए हैं। इसका असर दवाइयों, डेयरी उत्पादों और रोजमर्रा की वस्तुओं पर दिख रहा है।

दवाइयों की सप्लाई पर खतरा
यदि हालात नहीं सुधरे तो मई-जून में दवाइयों की कमी हो सकती है, खासकर सरकारी अस्पतालों में।

रियल एस्टेट भी प्रभावित
निर्माण सामग्री 20-30% तक महंगी हो चुकी है। वहीं, गाइडलाइन दरों में 20% वृद्धि से घर खरीदना और मुश्किल हो गया है।

आयात निर्भरता बढ़ा रही असर
खाड़ी देशों पर निर्भरता के कारण सप्लाई बाधित होने का सीधा असर स्थानीय बाजार पर पड़ा है। हालांकि, फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता से थोड़ी राहत जरूर है।

राहत की उम्मीद कम, सावधानी जरूरी
कुल मिलाकर, अप्रैल में महंगाई ने मिडिल क्लास की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। घरेलू बजट लगातार बढ़ रहा है और अगर वैश्विक हालात नहीं सुधरे, तो आने वाले महीनों में और दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवारों को खर्चों में कटौती और बेहतर बजट प्लानिंग के जरिए ही इस बढ़ती महंगाई का सामना करना होगा।

संबंधित समाचार

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

less than a minute ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

5 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

14 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

26 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

29 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

31 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

33 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

38 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

43 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!