खबर
Top News

हरि बोल से गूंजा इंदौर: अध्यात्म और संगीत का अविस्मरणीय संगम; राधिका दास के दिल से निकले हरि बोल पर थिरके इंदौरवासियों के कदम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अप्रैल 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
हरि बोल से गूंजा इंदौर

मन की शांति के साथ अध्यात्म के उत्सव का साक्षी बना फीनिक्स सिटाडेल मॉल, प्रबल प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में राधिका दास के इस कृष्ण उत्सव को कभी नहीं भूल पाएगा इंदौर

आशीष अस्टोनकर 94259-01264 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हर बार लाइव कंसर्ट की धुनों पर थिरकने वाले इंदौरवासियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय कीर्तनकार राधिका दास के भजनों पर कृष्ण भक्ति में थिरकने का मौका दिया। जहां मन में आत्मिक शांति का भाव था, वहीं कृष्ण भक्ति में युवा से लेकर हर उम्र के लोगों के थिरकते कदम पहली बार किसी आध्यात्मिक उत्सव के साक्षी इंदौर में बने।

कीर्तनकार राधिका दास का यह भव्य कीर्तन कार्यक्रम न केवल भक्ति का उत्सव बना, बल्कि इसने लोगों को जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। प्रबल प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन इंदौरवासियों के लिए एक ऐसी स्मृति बन गया, जो लंबे समय तक उनके दिलों में जीवित रहेगी।

अध्यात्म, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम 3 अप्रैल की शाम इंदौर में देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कीर्तनकार राधिका दास ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘साइलेंस इन साउंड’ कीर्तन टूर के तहत फिनिक्स सिटाडेल मॉल में भव्य प्रस्तुति दी। रात 8 बजे शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे भक्ति के महासागर में परिवर्तित हो गया, जहां हजारों श्रद्धालु ‘हरे कृष्ण’ और ‘हरि बोल’ के जयकारों के साथ दिव्य ऊर्जा में डूबते नजर आए।

का र्यक्रम की शुरुआत शांत और ध्यानमय वातावरण में हुई, जिसमें राधिका दास के मधुर मंत्रोच्चार ने उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शांति का अनुभव कराया। जैसे-जैसे कीर्तन आगे बढ़ा, पूरा परिसर ‘राधे राधे’ और ‘गोविंदा’ के नाम से गूंज उठा। लोग न केवल श्रोता रहे, बल्कि वे इस आध्यात्मिक यात्रा के सक्रिय सहभागी बन गए।

3 अप्रैल की यह शाम इंदौर के इतिहास में एक विशेष स्थान रखेगी। इस भव्य आयोजन का संचालन प्रबल प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ‘ड्रॉप लाइव’ और ‘ईवा लाइव जीतो यूथ’ द्वारा, मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों में विधायक उषा ठाकुर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता ,जीतू जिराती और आयोजन के प्रमुख मार्गदर्शक प्रबल प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

हर व्यक्ति को किया भक्ति में सराबोर... राधिका दास के कीर्तन की विशेषता उनके भजनों का चयन और प्रस्तुति शैली है। उन्होंने अपने लोकप्रिय भजनों-‘राधे राधे गोविंद’, ‘गोविंदा जया जया’, ‘हरे कृष्ण महामंत्र’, ‘जय श्री वृंदावन धाम’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के माध्यम से ऐसा वातावरण निर्मित किया, जिसने हर व्यक्ति को भक्ति में सराबोर कर दिया। ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के सामूहिक जप ने पूरे माहौल को दिव्य ऊर्जा से भर दिया, जबकि ‘हरि बोल’ ने श्रद्धा और शांति का भाव उत्पन्न किया।

‘राधे राधे गोविंद’ के दौरान श्रद्धालु झूम उठे, वहीं ‘गोविंदा जया जया’ ने वृंदावन की भक्ति परंपरा की अनुभूति कराई। ‘ओम नमः शिवाय’ के जप ने शिव भक्ति का अद्भुत रंग भर दिया। हर भजन के साथ राधिका दास ने आध्यात्मिक संदेश भी दिया, जिससे कार्यक्रम केवल संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक गहन आत्मिक अनुभव बन गया।

इस कार्यक्रम की एक खास झलक इस्कॉन मंदिर से जुड़े भक्तों की उपस्थिति रही। उनके समूह नृत्य और उत्साहपूर्ण कीर्तन ने पूरे वातावरण को वृंदावन की भक्ति में रंग दिया। पूरा मॉल एक भव्य आध्यात्मिक स्थल में परिवर्तित हो गया, जहां हर व्यक्ति कृष्ण भक्ति में लीन दिखाई दिया।

युवा पूरे उत्साह के साथ भक्ति में डूबे नजर आए... आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में जहां मानसिक शांति की कमी महसूस होती है, वहां इस तरह के कीर्तन कार्यक्रम लोगों को आत्मिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

यही कारण है कि इस आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। युवा पूरे उत्साह के साथ भक्ति में डूबे नजर आए और हर कीर्तन पर झूमते दिखाई दिए।

कीर्तन में पारंपरिक भक्ति संगीत और आधुनिक धुनों का अनूठा मिश्रण... राधिका दास, जो मूल रूप से पश्चिमी देश से संबंध रखते हैं, ने भारतीय वैदिक संस्कृति और भक्ति योग को अपनाकर उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।

उनके कीर्तन में पारंपरिक भक्ति संगीत और आधुनिक धुनों का अनूठा मिश्रण होता है, जो हर वर्ग के लोगों को आकर्षित करता है। सोशल मीडिया पर उनके भजन लाखों लोगों द्वारा देखे और सराहे जाते हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

इंदौर में आयोजित यह कार्यक्रम उनके भारत टूर का हिस्सा था, जिसमें वे देश के विभिन्न शहरों में जाकर भक्ति, ध्यान और आत्म-खोज का संदेश दे रहे हैं। इस टूर की शुरुआत इंदौर से होना शहर के लिए गर्व का विषय रहा।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जब पूरा परिसर एक स्वर में ‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे’ का जाप कर रहा था, तब वह दृश्य हर किसी के लिए अविस्मरणीय बन गया। यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं था, बल्कि आत्मा को छू लेने वाला अनुभव था, जिसने हर व्यक्ति को भीतर तक प्रभावित किया।

राधिका दास कीर्तन से युवाओं तक सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचा रहे: सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि ‘इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। राधिका दास जैसे कलाकार अपने कीर्तन के माध्यम से युवाओं तक सनातन संस्कृति का संदेश पहुंचा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को उससे जोड़ने का कार्य करते हैं।’

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 2 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 3 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 3 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 3 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 3 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 3 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 3 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 3 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 3 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 3 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 3 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 3 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 3 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 4 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 4 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 4 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 4 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 4 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!