बीजेपी विधायक के बयान पर बवाल: IPS संघ ने जताई आपत्ति; की कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के कथित बयान पर भारतीय पुलिस सेवा संघ ने कड़ा ऐतराज जताया है और कार्रवाई की मांग की है। संघ ने इस बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ बताते हुए इसे गंभीर मामला करार दिया है।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज
राजधानी भोपाल से जारी प्रेस नोट में संघ ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र या धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल न केवल अनुचित है, बल्कि इससे प्रशासनिक तंत्र का मनोबल भी प्रभावित होता है।
सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद
इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह पूरा विवाद शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे के बाद सामने आया।
बता दें कि, 17 अप्रैल 2026 को विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए तीन बाइक सवार युवकों और स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों की मदद किए बिना वह मौके से फरार हो गया।
दबाव बनाने की कोशिश की
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पूछताछ के दौरान उसने खुद को विधायक का बेटा बताते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में आक्रोश देखा गया और मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
पुलिस जांच से नाराज विधायक
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सार्वजनिक मंच से पुलिस अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी की। आरोप है कि उन्होंने अभद्र और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यही बयान अब विवाद का मुख्य कारण बन गया है और प्रशासनिक संगठनों ने इसे गंभीरता से लिया है।
आईपीएस एसोसिएशन का कड़ा रुख
भारतीय पुलिस सेवा संघ ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि किसी अधिकारी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा स्वीकार्य नहीं है। संघ के अध्यक्ष एडीजी चंचल शेखर ने कहा कि यह मामला विशेष रूप से संवेदनशील है क्योंकि यह घटना सिविल सेवा दिवस के आसपास सामने आई है।
संघ ने यह भी कहा कि इस तरह की टिप्पणियां न केवल व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे के मनोबल पर असर डालती हैं।
एसडीओपी आयुष जाखड़ पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
विवाद में डॉ. आयुष जाखड़ का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है, जो करैरा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं। संघ के अनुसार, एक नव नियुक्त अधिकारी और उनके परिवार के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है और इससे सेवा में कार्यरत अधिकारियों के सम्मान पर चोट पहुंचती है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!