भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला: इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।
टिकटों की मांग इतनी अधिक रही कि आधिकारिक बिक्री शुरू होने के महज 113 मिनट यानी 1 घंटा 53 मिनट में ही सभी टिकट बिक गए। इसके बाद टिकट पाने के लिए क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन वेबसाइटों और सोशल मीडिया पेजों का रुख कर रहे हैं।
इसी बीच कुछ रीसेल वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट पर मैच के टिकट बेचने के दावे सामने आए हैं। कहीं टिकटों की कीमत डॉलर में दिखाई जा रही है, तो कहीं सोशल मीडिया पर 5 हजार से 7 हजार रुपये तक में टिकट उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।
दूसरी ओर, इंदौर क्राइम ब्रांच ने टिकट बेचने के नाम पर संभावित ऑनलाइन ठगी को लेकर कार्रवाई शुरू की है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, ऐसे 22 प्लेटफॉर्म के संबंध में मेटा को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
रीसेल वेबसाइटों पर डॉलर में कीमत, दो टिकट करीब 10 हजार रुपए में
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की लिस्टिंग कुछ ऑनलाइन रीसेल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।
Ticombo पर वेस्ट गैलरी की टिकट 65 डॉलर, अपर स्टैंड की टिकट 105 डॉलर और लोअर स्टैंड की टिकट 106 डॉलर में सूचीबद्ध दिखाई गई।
वहीं, Viagogo पर ईस्ट लोअर सेक्शन की दो टिकटों की कुल कीमत 9,953 रुपए दिखाई गई। इसमें 1,466 रुपये डिलीवरी शुल्क और 264 रुपए टैक्स शामिल बताए गए। StubHub पर भी मैच के टिकट उपलब्ध होने के दावे सामने आए हैं।
इंस्टाग्राम पर 5 से 7 हजार रुपए में टिकट देने का दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘Everything in Indore’ नाम के पेज से भी टिकट बेचने का दावा सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस पेज पर सेकंड फ्लोर की टिकट 5 हजार रुपए और फर्स्ट फ्लोर की टिकट 7 हजार रुपए में देने की बात कही गई।
कुछ लोगों ने टिकट के लिए पेज से संपर्क करने की कोशिश भी की। दावा किया गया कि टिकट लेने के इच्छुक लोगों को रात करीब एक बजे बुलाया जा रहा था।
हालांकि, पेज पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में टिकटों की उपलब्धता और विक्रेता की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं हो सकी।
फेसबुक पर 500 रुपये में टिकट बेचने की बात
फेसबुक पर ‘Traders Den’ नाम के पेज से भी 500 रुपए में टिकट देने का दावा किया जा रहा है। यह कीमत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की घोषित 1,000 रुपए की सामान्य टिकट दर से कम बताई गई है।
ऐसे में इस दावे की जांच जरूरी है। टिकट की श्रेणी, वैधता और मूल बुकिंग के प्रमाण की पुष्टि किए बिना भुगतान करना जोखिम भरा हो सकता है। केवल कम कीमत देखकर टिकट खरीदने का फैसला नहीं करना चाहिए।
यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि रीसेल वेबसाइट पर टिकट सूचीबद्ध होने से अपने आप यह साबित नहीं होता कि टिकट फर्जी है।
उसकी वैधता जानने के लिए मूल बुकिंग रिकॉर्ड, टिकट जारी करने वाले स्रोत और संबंधित प्लेटफॉर्म की शर्तों की जांच आवश्यक है।
District by Zomato थी आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी
इस मुकाबले के लिए MPCA ने District by Zomato को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया था। टिकटों की उपलब्धता और अन्य जानकारी के लिए दर्शकों को आधिकारिक वेबसाइट तथा MPCA की ओर से जारी सूचनाओं पर भरोसा करना चाहिए।
22 प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई के लिए मेटा को पत्र
इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान टिकट बेचने के नाम पर फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और पेज बनाकर लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका रहती है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों की पहचान की गई है। शुरुआती जांच में कोलकाता और पश्चिम बंगाल से जुड़े नंबर सामने आने की जानकारी भी दी गई है।
दंडोतिया के अनुसार, 22 प्लेटफॉर्म के संबंध में मेटा को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। कथित फर्जी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे संपर्क नंबरों को ब्लॉक कराने के लिए भी संबंधित प्लेटफॉर्म से अनुरोध किया गया है।
एडवांस भुगतान के नाम पर हो सकती है ठगी
पुलिस के मुताबिक, टिकट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले लोग अक्सर पहले 20 से 25 प्रतिशत तक अग्रिम राशि मांगते हैं।
इसके बाद ई-मेल या वॉट्सएप के जरिए टिकट भेजने का दावा किया जा सकता है। ऐसे में अनजान व्यक्ति को भुगतान करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
संबंधित समाचार

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!