खबर
Top News

भाजपा के अनुशासित संगठन में आखिर किसके इशारे पर चलता है मंच: प्रदेश महामंत्री को पीछे बैठने का इशार; महापौर के करीबी की भूमिका ने खड़े किए सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
भाजपा के अनुशासित संगठन में आखिर किसके इशारे पर चलता है मंच

वरिष्ठ पदाधिकारी की गरिमा से खिलवाड़ पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निगम आयोजनों में मंच व्यवस्था को लेकर उठते सवाल अब केवल व्यवस्थागत चूक तक सीमित नहीं रह गए हैं। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित सुदामा नगर रिंग रोड उद्घाटन समारोह में प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे को पीछे बैठने का कथित तौर पर इशारा किए जाने के बाद भाजपा के भीतर एक बार फिर प्रोटोकॉल, मर्यादा और मंच संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में पूर्व पार्षद भरत पारख का नाम सामने आ रहा है।

मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने के दौरान रणदिवे भी उनके साथ मंच पर पहुंचे। मंच पर सुमित मिश्रा और श्रवण चावड़ा आगे बैठे थे, जबकि प्रताप करोसिया, सावन सोनकर और मेघराज जैन सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

इसी दौरान भरत पारख द्वारा रणदिवे को पीछे बैठने का इशारा किए जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से रणदिवे असहज हुए और कुछ देर बाद मंच से उतरकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

भरत पारख कौन होते हैं प्रोटोकॉल तय करने वाले?... घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद पर बैठे नेता को मंच पर कहां बैठना है, इसका निर्णय लेने का अधिकार आखिर किसके पास था?

यदि मंच पर स्थान को लेकर कोई व्यवस्थागत समस्या थी तो उसे कार्यक्रम के आयोजकों या संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से सुलझाया जा सकता था, लेकिन प्रदेश महामंत्री को सार्वजनिक मंच पर पीछे बैठने का संकेत दिया जाना संगठनात्मक मर्यादा और पद की गरिमा के लिहाज से गंभीर सवाल खड़े करता है।

भरत पारख की भूमिका को लेकर अब भाजपा के भीतर यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या उन्हें पार्टी के प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी या फिर मंच पर व्यवस्था संभालने के नाम पर उन्होंने अपनी भूमिका की सीमा से आगे जाकर हस्तक्षेप किया?

कार्यशैली पर भी होने लगी चर्चा... रविवार की घटना के बाद भरत पारख की कार्यशैली को लेकर पार्टी के भीतर चर्चाएं फिर तेज होने की बात कही जा रही है। वरिष्ठ नेताओं के साथ सार्वजनिक मंच पर व्यवहार में संयम, मर्यादा और संगठनात्मक अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ऐसे में प्रदेश महामंत्री को पीछे बैठने का इशारा किए जाने की घटना ने भरत पारख की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भोपाल तक पहुंची चर्चा, अब संगठन की नजर?... रविवार के घटनाक्रम की चर्चा भाजपा संगठन के भोपाल स्तर तक पहुंचने की बात कही जा रही है। यदि प्रदेश महामंत्री के साथ मंच पर वास्तव में इस तरह का व्यवहार हुआ है तो यह केवल एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि संगठनात्मक प्रोटोकॉल और वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय बन जाता है।

अब निगाह इस बात पर है कि भाजपा संगठन इस घटनाक्रम को किस रूप में लेता है और क्या भविष्य में निगम के बड़े राजनीतिक आयोजनों के लिए मंच व्यवस्था और प्रोटोकॉल की स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाएगी।

पहले सत्तन, अब रणदिवे… क्या संयोग है?
महापौर के निगम आयोजनों में वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर इससे पहले भी विवाद सामने आ चुका है। नर्मदा चतुर्थ चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन के सम्मान को लेकर विवाद की चर्चा हुई थी और उनके कार्यक्रम से लौटने की बात सामने आई थी।

अब प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे से जुड़ा घटनाक्रम सामने आने के बाद पार्टी के भीतर सवाल उठ रहा है कि आखिर महापौर के कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं के सम्मान और मंच प्रोटोकॉल को लेकर बार-बार विवाद क्यों खड़े हो रहे हैं?

मंच पर ‘मनमानी’ या महज व्यवस्था की चूक?
भाजपा एक कैडर आधारित और अनुशासित राजनीतिक संगठन माना जाता है। यहां प्रदेश महामंत्री का पद संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मुख्यमंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार होना सामान्य मंचीय अव्यवस्था मानकर टाल देना भी आसान नहीं होगा।

कार्यकर्ताओं का सवाल है कि क्या अब निगम के कार्यक्रमों में कौन आगे बैठेगा और कौन पीछे, यह संगठनात्मक पद से नहीं बल्कि व्यक्तिगत प्रभाव से तय होगा?

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 3 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 3 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 4 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 4 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 4 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 4 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 4 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 4 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 5 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 5 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 5 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 5 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 5 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 5 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 5 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!