छात्राओं के विरोध का असर: शिफ्ट नहीं होगा गर्ल्स स्कूल; पुराने भवन में ही जारी रहेगी पढ़ाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
छात्राओं के विरोध और लगातार उठ रहे सवालों के बाद प्रशासन ने सराफा कन्या विद्यालय को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने का फैसला वापस ले लिया है। अब नई और उपयुक्त बिल्डिंग की व्यवस्था होने तक स्कूल वर्तमान भवन में ही संचालित किया जाएगा।
मंगलवार को छात्राओं के प्रदर्शन के बाद जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी स्कूल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद छात्राओं और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए स्कूल को फिलहाल पुराने भवन में ही चलाने का निर्णय लिया गया।
दूरी और को-एड व्यवस्था को लेकर छात्राओं ने जताई थी नाराजगी
सराफा गर्ल्स स्कूल को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने की जानकारी सामने आने के बाद छात्राओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया था। छात्राओं का कहना था कि नई जगह काफी दूर होने के कारण कई अभिभावक बेटियों को वहां भेजने के लिए तैयार नहीं हैं।
इसके अलावा दाऊदखेड़ी में को-एड व्यवस्था होने की संभावना को लेकर भी कई परिवारों ने चिंता जताई थी। छात्राओं और अभिभावकों को आशंका थी कि स्थान परिवर्तन के कारण कई छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
नई बिल्डिंग मिलने तक पुराने भवन में चलेगा स्कूल
प्रशासन ने छात्राओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल शिफ्टिंग का निर्णय स्थगित कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुविधा और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल को प्राथमिकता दी जाएगी। नई और उपयुक्त जगह मिलने के बाद ही स्कूल को स्थानांतरित करने पर विचार किया जाएगा।
फिलहाल सराफा कन्या विद्यालय की कक्षाएं पुराने भवन में ही संचालित होंगी, जिससे छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिली है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!