एलपीजी सप्लाई पर वैश्विक संकट का असर: जानिये कब तक सामान्य होंगे हालात; घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ये होंगे प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब घरेलू गैस सप्लाई पर भी साफ नजर आने लगा है। भारत में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति मुख्य रूप से मध्य पूर्व पर निर्भर है, ऐसे में क्षेत्र में जारी संघर्ष और समुद्री मार्गों में बाधा के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य होने में अब कुछ महीने नहीं, बल्कि कई साल लग सकते हैं।
मिडिल ईस्ट तनाव से सप्लाई पर असर
मध्य पूर्व में जारी तनाव, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से तेल और गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख रास्ता है। इसके अलावा ईरान और इज़राइल के बीच तनाव ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे एलपीजी के परिवहन में बाधाएं बढ़ी हैं।
भारत की आयात पर निर्भरता
भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 60% आयात करता है। देश की बड़ी सप्लाई खाड़ी देशों यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान से आती है। ऐसे में वैश्विक हालात का सीधा असर भारत की गैस उपलब्धता और कीमतों पर पड़ रहा है।
सामान्य होने में 3–4 साल लगने की आशंका
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित सप्लाई चेन को पूरी तरह सामान्य होने में कम से कम 3 से 4 साल या उससे अधिक समय लग सकता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उत्पादन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है या कुछ स्थायी नुकसान हुआ है।
सप्लाई में 40–50% तक कमी का अनुमान
विशेषज्ञ संस्थाओं की रिपोर्ट के मुताबिक, वैकल्पिक स्रोतों और मार्गों के बावजूद एलपीजी सप्लाई में 40 से 50 प्रतिशत तक कमी बनी रह सकती है। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों और छोटे कारोबारों पर पड़ेगा।
सरकार के सामने चुनौती और रणनीति
स्थिति को संभालने के लिए सरकार कई विकल्पों पर काम कर रही है। इसमें अलग-अलग देशों से आयात बढ़ाना, सप्लाई रूट बदलना, घरेलू उत्पादन बढ़ाना और मांग को संतुलित करना शामिल है। सरकार का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
सीमित स्टोरेज भी चिंता का कारण
भारत में एलपीजी की सालाना मांग करीब 33 मिलियन टन है, लेकिन देश के पास सिर्फ लगभग 15 दिनों की खपत के बराबर ही स्टोरेज क्षमता है। ऐसे में सप्लाई में थोड़ी भी बाधा आने पर संकट गहराने की आशंका रहती है।
आम लोगों और कारोबार पर असर
एलपीजी महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबार (MSME) प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ने की संभावना है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!