टीपी की आड़ में लकड़ी का अवैध परिवहन: अवैध कारोबार को विभाग का मौन समर्थन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वन विभाग इन दिनों अपनी बिकाऊ कार्यप्रणाली को लेकर शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और मिलीभगत के एक और शर्मनाक मामले का खुलासा तब हुआ, जब मध्य रात्रि में जीएनपी मार्केट स्थित टिंबर मार्केट में अवैध लकड़ी से भरा एक लोडिंग ट्राला क्रमांक एमपी09-एचजे 9290 पहुंचा।
शातिर तरीके से गीली लकड़ियों की इस खेप को तीन परतों वाले तिरपाल से ढंका गया था, ताकि किसी की नजर इस अवैध धंधे पर न पड़े।
इस गंभीर मामले की सूचना जब डीएफओ लाल सुधाकर सिंह को दी गई, तो उन्होंने वन हित में जांच का आश्वासन तो दिया, लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी कार्य संस्कृति का असली चेहरा दिखा दिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इंदौर रेंज वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर और उड़नदस्ता प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचने तक की जहमत नहीं उठाई। टीम का मौके पर न जाना यह स्पष्ट करता है कि अवैध कारोबार को विभाग का मौन समर्थन प्राप्त है।
केवल एक वनकर्मी को मौके पर भेजा
विभाग ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए केवल एक वनकर्मी दिलीप कुशवाहा को मौके पर भेजा। इस कर्मचारी ने महज कुछ फोटो खींचकर औपचारिकता पूरी की।
यह कार्रवाई न केवल विभाग की उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि इस बात का खुलासा भी करती है कि जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध कारोबार के संरक्षण में सीधे तौर पर शामिल हैं।
टीपी और हकीकत में अंतर
टीपी और हकीकत का अंतर ही इस पूरे भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए पर्याप्त है। टीपी में दर्ज लकड़ी का विवरण और ट्राले में लदी लकड़ियों में जमीन-आसमान का फर्क है।
नियम के अनुसार टीपी के साथ ट्रक के पीछे लदी लकड़ियों का स्पष्ट फोटो होना चाहिए, लेकिन यहां टीपी में ट्राले के आगे का फोटो लगाकर विभाग को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
संदिग्ध वाहन को बिना कार्रवाई किया रवाना
ट्राले में लदी लकड़ियों पर न तो कोई मार्किंग है और न ही उन पर लंबाई-गोलाई का विवरण दर्ज है। बावजूद इसके कि ट्राले में ताजी और गीली बबूल प्रजाति की लकड़ियां भरी हुई थीं, जो टीपी में दर्शाई गई सामग्री से पूरी तरह भिन्न थीं, विभाग ने विस्तृत जांच करने के बजाय सौदेबाजी कर संदिग्ध वाहन को बिना कार्रवाई के रवाना कर दिया। विभाग की यह कार्यप्रणाली संदिग्ध होने के साथ-साथ मिलीभगत का खुला सबूत भी है।
दलाल का वनरक्षक से मारपीट का आपराधिक रिकॉर्ड
जिस दलाल के ठिकाने पर यह लकड़ी पहुंची थी, उसका पूर्व में वनरक्षक के साथ मारपीट का आपराधिक रिकॉर्ड है। ऐसे दलाल के नेटवर्क के सामने विभाग का नतमस्तक होना और कार्रवाई से परहेज करना यह साबित करता है कि विभाग के लिए ‘वन रक्षा' नहीं, बल्कि ‘सौदेबाजी' प्राथमिकता है।
इंदौर वन विभाग के ये अधिकारी अब केवल लकड़ी माफियाओं के मोहरे बनकर रह गए हैं, जहां कानून के रक्षक ही भक्षक की भूमिका में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!