फर्जी डिग्री से चल रहा था अवैध गर्भपात का खेल: कॉल रिकॉर्ड्स से होगा बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
महू में काली माता मंदिर के पीछे संचालित अवैध क्लिनिक मामले में मुख्य आरोपी अमीषा के खिलाफ पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है। खुद को डॉक्टर बताकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली अमीषा की डिग्री और दावों की असलियत जानने के लिए तकनीकी टीम को अमीषा और एक अन्य संदिग्ध के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) हाथ लगे हैं।
इससे इस काले कारोबार के पीछे सक्रिय संपर्कों का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस इन कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए उन चेहरों की पहचान में जुटी है, जो इस अवैध धंधे को पर्दे के पीछे संरक्षण दे रहे थे।
पुलिसिया पूछताछ में अमीषा ने इंदौर के एक निजी कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई का दावा किया, लेकिन जब मूल दस्तावेज मांगे गए तो वह केवल एक संदिग्ध मार्कशीट की फोटोकॉपी ही दिखा सकी। डॉक्टर की सफेद वर्दी की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े की पुष्टि के लिए एएसपी रूपेश द्विवेदी ने संबंधित यूनिवर्सिटी से पत्राचार की बात कही है, ताकि मार्कशीट की सत्यता की जांच की जा सके।
पुलिस ने 26 फरवरी को पूछताछ के दौरान उन संदिग्ध कार सवारों की जानकारी भी जुटाई है, जो शातिर तरीके से भाग निकले थे। पुलिस की उनसे मोबाइल पर बात हुई है, जिसमें कार सवार ने खुद को फार्मासिस्ट बताते हुए पत्नी के इलाज के लिए वहां आने का जिक्र किया है। पुलिस इस दलील की गहराई से पुष्टि कर रही है, क्योंकि कहानी गले नहीं उतर रही है।
नाबालिग की तलाश: मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है एक नाबालिग के अवैध गर्भपात की बात सामने आई है, लेकिन मौके से भाग जाने के कारण पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। हैरानी है 12 दिन बाद भी पुलिस न आरोपियों तक पहुंच सकी है न पुलिस लिखी संदिग्ध कार को जब्त किया जा सका है। पुलिस अब तक उन चेहरों की महज कहानियां सुन रही है, जो जांच के दौरान सामने आए हैं, लेकिन किसी को नामजद कर गिरफ्तार नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक से बरामद प्रतिबंधित दवाओं, सर्जिकल उपकरणों और उन संदिग्ध केमिकलों की जांच कर रही है जिनका उपयोग भ्रूण की स्थिति जांचने वाली मशीनों में किया जाता है। इसकी पुष्टि होते ही साफ हो जाएगा यहां बड़े पैमाने पर अवैध प्रक्रिया की जा रही थीं। क्लिनिक से सोनोग्राफी रिपोर्ट मिलने पर शहर के कुछ सोनोग्राफी सेंटर भी जांच के दायरे में हैं।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!