एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ: किस पार्षद के इस बयान से गरमाया निगम का बजट सत्र; नारेबाजी के बीच अफरातफरी और हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ‘वंदे मातरम’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जिसने पूरे सदन को हंगामे में बदल दिया। 8455 करोड़ रुपए के बजट पर चर्चा के बीच प्रश्नकाल लगातार शोर-शराबे की भेंट चढ़ता रहा और अंततः बहुमत के आधार पर बजट पारित करना पड़ा।
‘वंदे मातरम’ नहीं गाने पर भड़के पार्षद
बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम द्वारा ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार करने पर भाजपा पार्षदों में नाराजगी फैल गई। कई पार्षद अपनी सीटों से उठकर सभापति के आसन के पास पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सदन में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।
सभापति का हस्तक्षेप, पार्षद को बाहर किया
स्थिति बिगड़ती देख सभापति मुन्नालाल यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है और इसी आधार पर फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए।
खुद ही सदन के बाहर चली गई
हालांकि, फौजिया ने शुरुआत में इसका विरोध करते हुए सवाल उठाया कि किस कानून या एक्ट में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य बताया गया है। कुछ देर तक वे अपनी सीट पर डटी रहीं, लेकिन बाद में स्वयं ही सदन से बाहर चली गईं।
बाहर आकर दिया बयान, बढ़ा विवाद
सदन से बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा में फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उनका धर्म इस्लाम उन्हें ‘वंदे मातरम’ गाने की अनुमति नहीं देता। वहीं कांग्रेस पार्षद रूबीना इकबाल खान के एक तीखे बयान-“एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ” ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया और राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया।
रूबीना ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप
पार्षद रुबीना इकबाल खान ने मीडिया से कहा कि बीजेपी पार्षद यह कह रहे थे कि यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान गुंडागर्दी कर माहौल दबाव बनाने वाला था। उनके अनुसार कुरान ‘वंदे मातरम’ गाने की इजाजत नहीं देता है, इसलिए इसे लेकर जबरदस्ती करना गलत है।
अमेरिका ने खामेनेई को धोखे से शहीद किया
रुबीना इकबाल खान ने कहा कि अमेरिका ने खामेनेई को धोखे से शहीद किया। इस मुद्दे को लेकर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। अगर विरोध किया जा रहा है, तो फिर ईरान से तेल और गैस क्यों ली जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ही कुएं खोदकर यहीं से तेल-गैस निकाला जाना चाहिए।
सिर्फ मुस्लिमों को टारगेट कर कार्रवाई
रुबीना इकबाल खान ने आरोप लगाया कि सिर्फ मुस्लिमों को टारगेट कर कार्रवाई की जाती है । उनकी दुकानों को तोड़ा जाता है। इस पूरे मामले में अध्यक्ष चुप रहते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते।
विपक्ष का रुख- ‘व्यक्तिगत इच्छा का मामला’
इस पूरे विवाद पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गाना किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!