आईडीए चेयरमैन की दौड़ अंतिम चरण में: पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्री के अलग-अलग दांव; फैसला मुख्यमंत्री पर टिका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री दर्जे वाले इस अहम पद के लिए दावेदारों की दौड़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। अलग-अलग खेमों से नाम सामने आने के बाद अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले पर टिकी हैं।
ताकतवर पद, इसलिए तेज लॉबिंग
आईडीए प्रदेश के सबसे समृद्ध प्राधिकरणों में गिना जाता है, ऐसे में इसके चेयरमैन पद को लेकर लंबे समय से लॉबिंग चल रही है। अब जब नियुक्ति का समय नजदीक है, तो पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री और संगठन-तीनों स्तर से अलग-अलग नाम आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
पूर्व सीएम गुट से सुदर्शन गुप्ता सबसे आगे
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। इंदौर के कई विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा और मनोज पटेल—भी उनके पक्ष में माने जा रहे हैं। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव की मुलाकात के बाद इस नाम को और बल मिलने की चर्चा है।
संगठन से मुकेश राजावत का नाम
दूसरी ओर संगठन स्तर से मुकेश राजावत का नाम भी सामने आया है। नगराध्यक्ष पद से चूकने के बाद अब उन्हें आईडीए चेयरमैन के लिए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी संगठन में उनके लंबे अनुभव को इस दावेदारी की वजह माना जा रहा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका अहम
आईडीए नगरीय प्रशासन विभाग के अंतर्गत आता है, इसलिए विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राय को निर्णायक माना जा रहा है। उनके करीबी हरिनारायण यादव का नाम भी चर्चा में है, जो पहले आईडीए बोर्ड से जुड़े रह चुके हैं। इसके अलावा कमलेश शर्मा का नाम भी मंत्री गुट से उभरकर सामने आया है, जिन्हें संगठन और संघ के कुछ वर्गों का समर्थन बताया जा रहा है।
जातीय संतुलन भी बन सकता है फैक्टर
सियासी गलियारों में यह चर्चा भी है कि यदि महापौर और नगराध्यक्ष पहले से ही ब्राह्मण वर्ग से हैं, तो क्या तीसरा बड़ा पद भी उसी वर्ग को दिया जाएगा। ऐसे में जातीय संतुलन भी इस नियुक्ति में अहम भूमिका निभा सकता है।
सरप्राइज नाम की भी संभावना
इन तमाम दावेदारों के बीच किसी नए या चौंकाने वाले चेहरे की एंट्री से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। भाजपा पहले भी इस तरह के फैसले लेकर सभी को चौंकाती रही है। ऐसे में अंतिम फैसला पूरी तरह मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निर्भर है, जो न केवल चेयरमैन का नाम तय करेगा, बल्कि इंदौर की सियासत में शक्ति संतुलन का संकेत भी देगा।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!