महिला की जमीन और सरकारी गली पर कब्जा कर तान रहे मकान: कलेक्टर-एसडीएम व नगर निगम तक शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर साठगांठ के चलते हो रहे अवैध निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दावों के बीच सोमनाथ की जूनी चाल से ऐसा ही मामला सामने आया है।
एक पीड़ित महिला ने पड़ोसियों पर उसकी निजी जमीन और सरकारी गली पर कब्जा कर मकान का निर्माण करने की शिकायत की है। निर्माण महिला के घर बाहर खाली पड़ी उनकी जमीन और मकान की दीवार से सटाकर किया जा रहा है, जिससे उसके घर में हवा और रोशनी प्रभावित हो रही है।
खास बात यह कि पीड़िता कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम और नगर निगम को शिकायत कर चुकी, लेकिन मौके पर जांच तक नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे खुलेआम चुनौती दी जा रही है कि निगम अधिकारियों को ‘सेट’ कर लिया है, तेरे से जो बने कर लेना।
जानकारी के मुताबिक सोमनाथ की जूनी चाल निवासी उषा पति सुरेशसिंह ठाकुर ने कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एसडीएम और एमआईजी पुलिस को शिकायत की है। शिकायत में बताया गया कि पुराना पता 14 और नया 23, सोमनाथ की जूनी चाल में उनका करीब 550 स्क्वेयर फीट का मकान है।
रसूखदार पड़ोसी संदीप वर्मा, प्रदीप वर्मा और गजरी वर्मा ने मकान के सामने उषा की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। पास की जमीन और सरकारी रास्ते पर भी निर्माण किया जा रहा है। निर्माण उनके मकान की दीवार से सटाकर किए जाने के कारण घर में हवा और रोशनी प्रभावित हो रही है।
पीड़िता उषा अपने बेटे के साथ कई मर्तबा नगर निगम के बीओ-बीआई से मिलकर कार्रवाई करने की गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं वर्मा बंधु बेखौफ अवैध निर्माण करने पर आमदा हैं।
पीड़िता ने शिकायत में पड़ोसियों पर रास्ता रोकने, गाली-गलौज करने, विवाद करने, वाहन जलाने की धमकी देने और परिवार से अभद्र व्यवहार करने के मामले में भी कार्रवाई करवा रखी है। विरोध करने पर उसके परिवार से मारपीट की कोशिश भी की गई।
महिला के मुताबिक जब उसने निर्माण और कब्जे का विरोध किया तो यह कहकर धमकाया गया कि वह जो करना चाहे कर ले, निगम के अधिकारियों को ‘सेट’ कर लिया है और वह उनका कब्जा हटवाकर दिखाए।
कलेक्टर तक पहुंचा मामला, अब कार्रवाई की बारी
पति सुरेश सिंह ने भी कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष गुहार लगाई है कि मौके का मुआयना कराकर उनकी जमीन तथा सरकारी गली को कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य रुकवाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अब देखना यह है कि मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद नगर निगम और एसडीएम की टीम मौके पर कार्रवाई करती है या नहीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!