भीषण सड़क हादसा: पिकअप-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत; 23 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद इलाके में तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है।
लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना रात करीब 1 बजे गोहद इलाके के छीमका गांव के पास हुई। हादसे के बाद गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
धान रोपाई का काम पूरा कर लौट रहे थे मजदूर
घायल मजदूर नंदलाल के मुताबिक, पिकअप वाहन में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और ग्वालियर क्षेत्र में धान रोपाई का काम पूरा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। मजदूरों को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव जाना था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
गायों को बचाने के प्रयास में हुई टक्कर
गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं।
अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे मजदूरों को गंभीर चोटें आईं।
6 मृतकों की पहचान हुई
हादसे में मारे गए 8 लोगों में से 6 की पहचान कर ली गई है, जबकि दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं।
योगी सरकार देगी आर्थिक सहायता
हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
हाईवे पर मवेशियों से बढ़ रहा हादसों का खतरा
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश हादसे की बड़ी वजह सामने आई है। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।
संबंधित समाचार

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!