भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर; दो ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
जिले के फुले का पुरा गांव के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद एक वाहन का डीजल टैंक फट गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई और चालक केबिन में ही फंस गए।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। दतिया की ओर से आ रहा डंपर और ग्वालियर की ओर जा रहा ट्रक फुले का पुरा गांव के पास आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
आग का गोला बने दोनों वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद वाहनों से निकली चिंगारियों ने आग पकड़ ली। इसी दौरान एक वाहन का डीजल टैंक फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। टक्कर के कारण दोनों चालक केबिन में फंस गए थे और बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग भी उनके पास नहीं पहुंच पाए।
ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने और केबिन के दरवाजे तोड़कर चालकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। दमकल के पहुंचने से पहले ही दोनों चालक जिंदा जल चुके थे। आग बुझने के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले।
दोनों मृतकों की हुई पहचान
बेहट थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मुरैना निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह गुर्जर और बंगरोली निवासी सुरेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। जितेंद्र डंपर चला रहे थे, जबकि सुरेंद्र ट्रक लेकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों के शवों के अवशेष निकाले गए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए। पहचान और अन्य तकनीकी जांच के लिए नमूने भी सुरक्षित किए गए हैं।
बेहट एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दोनों चालकों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, गलत दिशा में ओवरटेकिंग या किसी अन्य कारण से हुआ।
संबंधित समाचार

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज:व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा

मौसम में बदलाव से बढ़ रही चर्मरोगियों की संख्या:जिला अस्पताल में रोज 500 से अधिक ओपीडी

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर:1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी

देखिए वीडियो:धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने का दावा; नागपंचमी पर ही पूजा की अनुमति, प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

गुंजी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्री सुरक्षित निकाले:पोकलेन से दूसरी ओर पहुंचाया सामान

उत्तराखंड-गंगा-यमुना समेत 18 बड़ी नदियां गंदी:सीवर-टूरिज्म से बिगड़ी हालत

इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त ने दान की इतने लाख की चांदी:इतने किलो चांदी से बनी नई जलाधारी; भव्य स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान

विवाहिता और डेढ़ माह के बेटे की हत्या:दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप; पति सहित 11 पर केस दर्ज

चंपत राय बोले-राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने मनमानी की:पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा ने सलाह कभी नहीं मानी अपनी पसंद के लोग चुने

MP में 36 अफसरों के तबादले:ग्वालियर-सतना नगर निगम कमिश्नर बदले;10 जिलों के CEO जिला पंचायत भी इधर-उधर,अपर कलेक्टर, SDM और उप सचिव स्तर पर भी फेरबदल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!