जलती चिताओं की भस्म से होली: राख से रंगा घाट; नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, दिखा आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वाराणसी।
जलती चिताएं, शोक में डूबे परिजन और उन्हीं चिताओं की राख से होली खेलते नागा साधु-संन्यासी-यह अलौकिक नजारा इन दिनों काशी (वाराणसी) के मणिकर्णिका घाट पर देखने को मिल रहा है।
परंपरागत मसाने की होली
शनिवार को यहां परंपरागत मसाने की होली पूरे विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाई जा रही है। घाट पर कोई गले में नरमुंडों की माला डाले नजर आया, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखा।
ऊर्जा से भर उठा माहौल
रंग, गुलाल और चिता की भस्म से सराबोर साधु-संन्यासी जब घाट पर उतरे, तो माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
जश्न के बीच गुजरती रही शवयात्राएं
मसाने की होली के दौरान घाट पर उत्सव और मृत्यु-दोनों का दृश्य एक साथ दिखाई दिया। रंगोत्सव के बीच से शवयात्राएं गुजरती रहीं, जो काशी की उस मान्यता को जीवंत करती हैं, जहां मृत्यु भी मोक्ष का उत्सव मानी जाती है।
विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए
भारतीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी चिता की राख और रंगों में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
डमरू नाद से हुआ शुभारंभ
शनिवार को मसाने की होली का शुभारंभ डमरू वादन से हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे, पूजन-अर्चन किया और भस्म, अबीर व गुलाल अर्पित किए। इसके बाद चिता भस्म से होली खेली गई।
तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे काशी
मसाने की होली के इस अद्भुत पर्व में शामिल होने के लिए देश-विदेश से तीन लाख से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे हैं। आम दिनों में जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, उसी राख को आज श्रद्धा और आस्था का प्रतीक मानकर लोग अपने शरीर पर लगाते नजर आए।
मसाने की होली काशी की उस अनूठी परंपरा को दर्शाती है, जहां जीवन और मृत्यु, भय और भक्ति, शोक और उत्सव-सब एक ही घाट पर एक साथ दिखाई देते हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!