हिस्ट्रीशीटर जुनैद को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे करीब 16 अपराधों से लदे हिस्ट्रीशीटर जुनैद उर्फ जुन्नु को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। 20.84 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में नाम सामने आने के बाद से वह फरार था।
कल मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। अब पुलिस उससे ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने पूर्व में सलीम रहमान को 20.84 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और एमपी-09-डीजे-9777 नंबर की एक्सेस स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद किया था।
कुल जब्ती करीब 2.80 लाख रुपए की थी। जांच के दौरान जुनैद की भूमिका सामने आने के बाद उसे मामले में आरोपी बनाया गया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। जुनैद सदर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ करीब 16 अपराध पहले से दर्ज हैं।
वह नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और किराए पर ई-रिक्शा चलाता है। क्राइम ब्रांच अब उससे एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!